टेक एंड गैजेट्स

अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा Google Pixel 9 Pro, ये डील नहीं मिलेगी दोबारा

Google Pixel 9 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4,700mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग भी है। फोन में 6.3 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Image

Google Pixel 9 Pr/Photo-Google

गूगल पिक्सल फोन की गिनती फ्लैगशिप स्मार्टफोन में होती है। यदि मार्केट की बात की जाए तोc फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में ऐप्पल और सैमसंग के बाद गूगल का ही नाम है। यदि आप भी पिक्सल फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार खबर है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि फिलहाल Google Pixel 9 Pro पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है। आइए जानते हैं Google Pixel 9 Pro पर मिलने वाले ऑफर के बारे में...

Google Pixel 9 Pro की कीमत में 24,700 रुपये तक की कटौती

कुछ महीने पहले ही गूगल ने Pixel 10 सीरीज को बाजार में उतारा है और उसी के बाद Google Pixel 9 सीरीज की कीमत में कटौती हुई है। Google Pixel 9 Pro को अमेजन से जबरदस्त कटौती के साथ खरीदा जा सकता है। Google Pixel 9 Pro पर 24,700 रुपये तक की छूट मिल रही है जिसके बाद फोन की कीमत 89,000 रुपये रह जाती है। Google के इस फोन में कंपनी ने Tensor चिपसेट दिया है। इसके अलावा इसमें तीन रियर कैमरे हैं।

Google Pixel 9 Pro Amazon deal

Google Pixel 9 Pro को भारत में 1,09,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी अमेजन पर इस पर अमेजन पर सीधे 21,009 रुपये की छूट मिल रही है। यदि आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,750 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा फोन के साथ शानदार एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Google Pixel 9 Pro की स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 9 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4,700mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग भी है। फोन में 6.3 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 है।

Pixel 9 Pro में तीन रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का है और तीसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 5x ऑप्टिकल जूम है। फ्रंट में 42 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article