टेक एंड गैजेट्स

BBD Sale: Google Pixel 8a की औंधे मुंह गिरी कीमत, 20 हजार रुपये से कम में खरीदने का शानदार मौका

साल की सबसे बड़ी सेल में कंपनी ने Pixel 8a की कीमत में भारी भरकम कटौती कर दी है। 64 मेगापिक्सल वाले इस स्मार्टफोन को आप इस समय 20 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Image

सेल ऑफर में धड़ाम हुई पिक्सल स्मार्टफोन की कीमत। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं जिसमें शानदार कैमरा सेटअप हो और साथ ही परफॉर्मेंस और डिजाइन भी टॉप नॉच हो तो आज की खबर आपके लिए हैं। गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन्स हमेंशा से ही अपनी प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स के लिए जाने जाते रहे हैं। अगर आप सिर्फ अधिक महंगे होने की वजह से Google Pixel स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल में Pixel स्मार्टफोन्स पर धांसू डील दे रहा है।

Flipkart BBD Sale में इस समय पिक्सल स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। अगर आप बजट टाइट होने की वजह Google Pixel 9 या फिर Google Pixel 8 नहीं खरीद सकते हैं तो आप Google Pixel 8a को खरीदकर घर ले जा सकते हैं। साल की सबसे बड़ी सेल में कंपनी ने Pixel 8a की कीमत में भारी भरकम कटौती कर दी है। 64 मेगापिक्सल वाले इस स्मार्टफोन को आप इस समय 20 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Google Pixel 8a की औंधे मुंह गिरी कीमत

आपको बता दें कि Google Pixel 8a को Flipkart में इस समय 59,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि बिग बिलियन डेज के मौके पर आप इसे हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस समय इस सेल ऑफर में Pixel 8a पर 38% का मैसिव डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के बाद पिक्सल 8a की कीमत सिर्फ 36,999 रुपये रह गई है। मतलब आप फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में सीधे-सीधे 23000 रुपये की बचत कर पाएंगे।

Google Pixel 8a में ग्राहकों को सिर्फ यही एक ऑफर नहीं दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इन ऑफर्स का फायदा लेकर आप भारी भरकम एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। अगर आप Axis Bank Flipkart Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो इस पर आप 5% की एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे।

इस ऑफर में होगी सबसे ज्यादा बचत

अब बात करतें हैं Google Pixel 8a पर मिलने वाले सबसे बड़े धमाकेदार ऑफर की। फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों ग्राहकों को इस पर 29,540 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करा कर इसमें भारी भरकम बचत कर सकते हैं। अगर आप इस ऑफर में 18000 रुपये से लकर 20000 रुपये की बचत कर लेते हैं तो इस प्रीमियम फोन को 20 हजार रुपये से कम कीमत में भी खरीद सकते हैं।

Google Pixel 8a के फीचर्स

  • Google Pixel 8a में 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलती है जिसमें HDR, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए गूगल ने इस स्मार्टफोन में Corning Gorilla Glass 3 का सपोर्ट दिया है।
  • Google Pixel 8a आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
  • परफॉर्मेंस के लिए गूगल ने इसमें Google Tensor G3 चिपसेट दिया है।
  • Google Pixel 8a में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की बड़ी स्टोरेज मिलती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 64+13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4492mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें- Amazon Sale Offer: iPhone 15 की धड़ाम हुई कीमत, सेल में हुआ सबसे बड़ा Price Cut
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article