टेक एंड गैजेट्स

नए कलर में आए Google Pixel 8 और 8 Pro, कीमत-ऑफर्स भी जानें

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro Mint Colour Option: Pixel 8 में 6.2 इंच और पिक्सल 8 प्रो में 6.7 इंच क्वाड-HD OLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है। दोनों पिक्सल 8 फोन में 4nm गूगल टेंसर G3 चिपसेट मिलता है।

Image

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro Mint Colour Option: टेक दिग्गज गूगल ने Google Pixel 8 सीरीज को भारत में नए कलर में लॉन्च किया है। पिछले हफ्ते नए कलर ऑप्शन को टीज करने के बाद गूगल ने Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro को नए मिंट कलर में उपलब्ध कराने की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले गूगल पिक्सल को तीन कलर- हेजल, ओब्सीडियन और रोज कलर में खरीदा जा सकता था, अब इसमें चौथा- मिंट कलर जोड़ा गया है। फोन को भारत में अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया है। जबकि Pixel 8 Pro को बे, ओब्सीडियन और पोर्सिलेन कलर में पेश किया गया था।

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro: कीमत

भारत में मिंट रंग ऑप्शन को केवल वेनिला पिक्सल 8 में ही खरीदा जा सकता है। भारत में Pixel 8 की कीमत 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल के लिए 75,999 रुपये से शुरू होती है और Pixel 8 Pro की कीमत 12GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल के साथ 1,06,999 रुपये से शुरू होती है। नए मिंट कलर की कीमत अन्य कलर वेरिएंट के समान ही है। स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यदि आपने पहले से ही Pixel 8 या Pixel 8 Pro खरीद लिया है, तो आप अभी भी नए कलर का अनुभव ले सकते हैं, क्योंकि गूगल दोनों फोन के लिए मिंट सिलिकॉन केस भी बेचता है।

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro: स्पेसिफिकेशन और कैमरा सेटअप

Pixel 8 में 6.2 इंच और पिक्सल 8 प्रो में 6.7 इंच क्वाड-HD OLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है। दोनों पिक्सल 8 फोन में 4nm गूगल टेंसर G3 चिपसेट मिलता है। पिक्सल 8 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है।

वहीं पिक्सल 8 प्रो में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। दोनों फोन में 10.5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। पिक्सल 8 में 4,575mAh की बैटरी है जो 27W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं पिक्सल 8 प्रो में 5,050mAh की बैटरी और 30W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article