अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का शौक रखते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। टेक जायंट गूगल अपने फैंस के लिए नई पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की तरफ से अपने सबसे बड़े इंवेंट Made By Google की तारीख का ऐलान कर दिया गया है और इसी इवेंट में गूगल इस फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च कर सकता है। काफी हद तक उम्मीद है कि पिक्सल स्मार्टफोन के साथ साथ कंपनी पिक्सल वॉच 5 और पिक्सल बड्स प्रो 3 को भी मार्केट में उतार सकता है।
Google Pixel 11 सीरीज लाइनअप में कौन-कौन से स्मार्टफोन्स शामिल होंगे, इनके फीचर्स या फिर इनकी कीमत को लेकर फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसको लेकर फैंस के बीच में एक्साइटमेंट बना हुआ है। अब जब डिवाइस के मार्केट में दस्तक देने में एक महीने से कम समय बचा है तो इसको लेकर लीक्स का दौर भी शुरू हो गया है।
इस दिन होगा गूगल का इवेंट
आपको बता दें कि गूगल का Made By Google इवेंट 12 अगस्त 2026 यानी बुधवार को अमेरिका के न्यू योर्क में आयोजित होगा। इसी इवेंट में Google Pixel 11 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। आप इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शाम 6 बजे यानी भारतीय समयानुसार रात 3.30 मिनट पर होगा।
Google Pixel 11 में मिल सकते हैं ये फीचर्स
अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार गूगल की अपकमिंग पिक्सल 11 सीरीज में Google Pixel 11, Google Pixel Pro, Google Pixel XL और Google Pixel Fold शामिल हो सकते हैं। ये चारों स्मार्टफोन्स 12 अगस्त को लॉन्च होंगे। कंपनी पिक्सल 11, प्रो और एक्सएल को ग्रे, पिंक, ब्लैक और ग्रीन कलर में लॉन्च कर सकती है। वहीं फोल्डेबल पिक्सल स्मार्टफोन को सिर्फ ब्लैक और ग्रीन कलर के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है।
Google Pixel 11 और Pixel 11 Pro को 6.3 इंच ओएलईडी डिस्प्ले के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा सकता है। पिक्सल प्रो एक्सल में आपको 6.8 इंच की डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। Google Pixel 11 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स में आपको Tensor G6 चिपसेट देखने को मिल सकती है।
वीडियोग्राफी के लिए खास फीचर
लीक्स की मानें तो अपकमिंग गूगल पीक्सल स्मार्टफोन सीरीज में फैंस को लो-लाइट वीडियो मोड का फीचर मिल सकता है। अगर यह फीचर स्मार्टफोन सीरीज में आता है तो फैंस बेहद कम लाइट में भी अच्छी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा स्मार्टफोन में कंपनी 100 एक्स जूम और वीडियो रीलाइट फंक्शन का फीचर दे सकते हैं।
Google Pixel 11 सीरीज की बैटरी को लेकर भी कई सारी लीक्स सामने आ चुकी है। पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो में कंपनी 4840mAh, 4707mAh व 5000mAh बैटरी का सपोर्ट दे सकती है। सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स में फैंस को फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है।
Google Pixel 11 सीरीज की कीमत
अब बात करते हैं Google Pixel 11 की कीमत के बारे में। फिलहाल कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी हिंट नहीं दिया गया है। लेकिन सोशल मीडिया में टिप्स्टर की तरफ से शेयर किए पोस्ट से सामने आई लीक्स के मुताबिक पिक्सल 11 सीरीज की शुरुआत 70 से 80 हजार रुपये के बीच में हो सकती है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज की बाजार में सीधी टक्कर सैमसंग और एप्पल के प्रीमियम स्मार्टफोन्स से होगी।
