टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 10a के प्री-ऑर्डर आज से होंगे शुरू, बुकिंग पर कंपनी दे रही है डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल्स

Google Pixel 10a का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है। कंपनी इस प्रीमियम स्मार्टफोन को बस कुछ घंटो के इंतजार के बाद लॉन्च करने जा रही है। आज रात से ही इस स्मार्टफोन की प्री बुकिंग भी शुरू होने जा रही है।

Image

गूगल के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

गूगल आज अपना एक और नया स्मार्टफोन Google Pixel 10a को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च के पहले से ही अगर आप Google Pixel 10a का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने आज यानी 18 फरवरी से इस स्मार्टफोन की प्री बुकिंग शुरू कर दी है। गूगल अपने इस स्मार्टफोन ग्लोबल स्तर पर और भारतीय बाजार में एक साथ लॉन्च कर रही है। गूगल की तरफ से इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया गया है। Google Pixel 10a में आपको 48 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा मिलने वाला है।

Google Pixel 10a के प्री ऑर्डर की बात करें तो आज रात 9 बजे से इसकी बुकिंग शुरू होगी। इस स्मार्टफोन को कंपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और गूगल स्टोर पर उपलब्ध कराएगी। कंपनी Google Pixel 10a के लिए कोई लॉन्च इंवेंट का आयोजन नहीं कर रही है। बल्कि इस स्मार्टफोन को सिर्फ एक प्रेस रिलीज के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी भारतीय बाजार में 55 हजार रुपये के प्राइस ब्रैकेट के आस-पास लॉन्च कर सकती है।

आपको बता दें कि गूगल ने Google Pixel 10a की प्री बुकिंग शुरू करने के साथ ही डिस्काउंट ऑफर भी पेश कर दिया है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करने करने वाले ग्राहकों को कंपनी की तरफ से 2 हजार रुपये की छूट दी जा रही है।

Google Pixel 10a के संभावित फीचर्स

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें आपको मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क में दमदार परफॉर्मेंस मिले तो आप गूगल का अपकमिंग स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोटोग्राफी लवर्स या फिर वीडियोग्राफी के लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.3 इंच की ओलेड डिस्प्ले मिलने वाली है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिलेगी। इसमें आपको ब्लूटूथ 6 कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है। गूगल अपने इस स्मार्टफोन को Berry, Fog, Lavender और Obsidian कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है।

Google Pixel 10a के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें आपको कंपनी के सिग्नेचर कैमरा बार की जगह फ्लैट डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें आपको 48MP + 13MP का ड्यूल सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा। इसमें आपको बेस वेरिएंट में 128GB की स्टोरेज और टॉप मॉडल में 512GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई जा सकती है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5100mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है जिसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article