टेक एंड गैजेट्स

Google Pay, PhonePe, Paytm का VPA फीचर दूर करेगा सारी टेंशन, हमेशा सेफ रहेगी Online Payment

Google Pay, PhonePe, Paytm Payment: VPA किसी भी UPI इस्तेमाल करने वाले ग्राहक की एक डिजिटल पहचान है। VPA एक ऐसा फीचर है जिसमें आप बिना बैंक डिटेल्स शेयर किए पैसे भेज सकते हैं और साथ ही रिसीव भी कर सकते हैं।

Online Payment

यूपीआई का यह फीचर पैसे ट्रांसफर करने के लिए बेहद सिक्योर है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Google Pay, PhonePe, Paytm VPA Feature: भारत में अब अधिकांश लोग पेमेंट करने के लिए ऑनलाइन माध्यम का ही सहारा लेते हैं। UPI ने डिजिटल पेमेंट को अब काफी ज्यादा सुविधाजनक बना दिया है। ऑनलाइन पेमेंट करने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए UPI यूजर्स को VPA की सर्विस भी देता है। VPA यानी Virtual Payment Address यूपीआई का एक अहम हिस्सा जो कि पैसे ट्रांसफरकरने के प्रॉसेस को आसान और सुरक्षित बनाता है। VPA एक ऐसी सर्विस है जिसकी मदद से आप बिना बैंक डिटेल्स के ही पैसे भेज सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि यह कैसे काम करता है।

VPA किसी भी UPI इस्तेमाल करने वाले ग्राहक की एक डिजिटल पहचान है। VPA एक ऐसा फीचर है जिसमें आप बिना बैंक डिटेल्स शेयर किए पैसे भेज सकते हैं और साथ ही रिसीव भी कर सकते हैं। यह वहां पर काफी मददगार साबित होता है जहां आप अपनी बैंक डिटेल्स किसी अननोन व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं।

बिना बैंक डिटेल्स के ट्रांसफर होंगे पैसे

उदाहरण के लिए अगर आपकी VPA ID Sourabh@oksbi है तो आप सिर्फ इस आईडी को देकर पैसे ट्रांसफर करवा सकते हैं। आपको किसी को न तो अपना अकाउटं नंबर देना होगा और न ही IFSC कोड देना होगा। मतलब बिना किसी बैंक डिटेल्स के ही कुछ ही सेकंड में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। यह बेहद सुरक्षित प्रॉसेस है। VPA के जरिए होने वाले पेमेंट की पूरी निगरानी NPCI के द्वारा की जाती है।

जब कोई व्यक्ति UPI के माध्यम से भुगतान करता है, तो बैंक खाते की जानकारी के बजाय वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) का उपयोग किया जाता है। VPA ग्राहक के सीधे बैंक अकाउंट से जुड़ा होता है इसलिए जैसे ही पैसे ट्रांसफर होते हैं तो वह खाते में चले जाते हैं। इस पूरे प्रॉसेस में बैंक की पर्सनल जानकारी की जरूरत नहीं पड़ती है। आप चाहें तो एक ही बैंक खाते के लिए अलग-अलग UPI ऐप्स पर अलग-अलग VPA जनरेट कर सकते हैं।

इस तरह से सेट करें VPA

  1. सबसे पहले UPI ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe या फिर Paytm को डाउनलोड करें।
  2. अब आपको अपने मोबाइल नंबर से बैंक अकाउंट को लिंक करे और VPA का ऑप्शन चूज करें।
  3. आप इस स्टेप्स में अपने पसंद का यूजरनेम चुन सकते हैं जैसे name@okaxis या mobile@paytm आदि।
  4. अब आपको UPI Pin सेट करना होगा और इसके बाद आपका वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार हो जाएगा।
  5. इस वर्चुअल ऐड्रेस की मदद से आप आसानी से पैसे मंगवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- India@123 से लेकर 123456 और Password तक...लीक हुई सबसे कॉमन और कमजोर पासवर्ड की लिस्ट

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article