टेक एंड गैजेट्स

Google Maps में आया सबसे काम का फीचर, भारतीयों की हो जाएगी मौज

Google Maps flyover callouts: टेक दिग्गज गूगल ने भारत में अपने गूगल मैप्स पर कई नए फीचर्स को जारी किया है। इनमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन की सूचना, फ्लाईओवर कॉलआउट और चार-पहिया वाहन चालकों के लिए संकरी सड़क के उपयोग को कम करने के लिए एआई-संचालित रूटिंग फीचर शामिल है।

Image

Google Maps flyover callouts (image-Google)

Google Maps flyover callouts: यदि आप यात्रा करने और रास्ते देखने के लिए गूगल मैप्स की मदद लेते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल मैप्स पर एक नया फीचर आ गया है जो अब आपको फ्लाईओवर आने पर उसकी जानकारी देगा। दरअसल, कई बार हम नेविगेशन देखने में गलती कर देते हैं, खासकर फ्लाईओवर के समय हमें पता नहीं होता कि फ्लाईओवर पर चढ़ना है कि नहीं। और यदि आपने गलत रास्ता चुना तो टाइम और पेट्रोल दोनों की बर्बादी होती है। लेकिन अब गूगल आपको पहले ही फ्लाईओवर की जानकारी दे देगा।

भारत के 40 शहरों में शुरू होगा फीचर

फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर को भारत के 40 शहरों में चार पहिया और दो पहिया वाहन यूजर्स के लिए शुरू किया जा रहा है। हालांकि, यह अपडेट सबसे पहले एंड्रॉयड डिवाइस पर आएगा और बाद में यह iOS और कारप्ले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा ।

जानें गूगल ने क्या कहा?

गूगल ने कहा कि फ्लाईओवर कॉलआउट यूजर्स को उनके मार्ग पर आने वाले फ्लाईओवर की जानकारी देगा, ताकि वे तय कर सकें कि उन्हें उस पर जाना है या नहीं। बता दें कि यूजर्स को चौराहों और फ्लाईओवरों पर नेविगेट करने में मदद करने के लिए इसी तरह के फीचर्स कुछ समय से वैकल्पिक डिजिटल मैप प्लेटफार्म जैसे कि MapMyIndia के स्वामित्व वाले Mappls ऐप पर भी मौजूद हैं।

Google Maps में आए कई फीचर्स

फ्लाईओवर कॉलआउट के अलावा गूगल ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन की जानकारी और चार-पहिया वाहन चालकों के लिए संकरी सड़क के उपयोग को कम करने के लिए एआई-संचालित रूटिंग फीचर को रोलआउट किया है।

Google Maps Vs Ola Maps

गूगल मैप्स ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जबकि उसे घरेलू कंपनी ओला मैप्स से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। गूगल ने हाल ही में एक अगस्त से डेवलपर्स के लिए गूगल मैप प्लेटफार्म की कीमत में 70 प्रतिशत तक की कटौती करने का निर्णय लिया है। इससे कुछ सप्ताह पहले ओला के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भाविश अग्रवाल ने खुलकर कहा था कि भारतीय डेवलपर्स को गूगल मैप्स से दूर रहना चाहिए। उन्होंने डेवलपर्स को ओला मैप्स तक एक वर्ष तक मुफ्त पहुंच जैसी आकर्षक पेशकश भी की थी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article