टेक एंड गैजेट्स

Google Lens: गूगल लेंस को मिले भरी-भरकम अपडेट्स, वीडियो बनाकर और बोलकर भी कर पाएंगे सर्च

पिछले कुछ समय में गूगल लेंस एक काफी शानदार टूल के रूप में लोगों के सामने आया है। कोई प्रोडक्ट पसंद हो या फिर किसी चीज की जानकारी चाहिए हो, बस फोटो डालिए और सर्च रिजल्ट्स आपके सामने आ जायेंगे। अब गूगल लेंस और भी एडवांस हो चुका है। हाल ही में गूगल लेंस को जबरदस्त अपडेट्स दिए गए हैं जिसके बाद से यह और एडवांस्ड और काबिल हो चुका है।

Image

गूगल लेंस को मिले भरी-भरकम अपडेट्स, वीडियो बनाकर और बोलकर भी कर पाएंगे सर्च

Photo : Times Now Digital

Google Lens: गूगल लेंस एक काफी जबरदस्त टूल है और पिछले कुछ समय में लोगों के बीच इसकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी भी है। आपके पास किसी भी चीज की तस्वीर हो और आपको उसके बारे में जानकारी चाहिए तो आप इस टूल की मदद से बेहद आसानी से ऐसा कर सकते हैं। हाल ही में गूगल लेंस को काफी जरूरी और बड़े अपडेट्स दिए गए हैं। अगर आप भी गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल करते हैं या करना चाहते हैं तो आपको इन अपडेट्स के बारे में जान लेना चाहिए, जिससे आप बेहतर तरीके से इस टूल का इस्तेमाल कर पायेंगे।

वीडियो से भी करें सर्च

गूगल लेंस को मिले अपडेट्स में एक काफी महत्त्वपूर्ण और बड़ा अपडेट ये है कि अब आप न सिर्फ फोटो बल्कि वीडियो से भी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूजर्स गूगल लेंस पर एक शॉर्ट वीडियो अपलोड कर सकते हैं जिसके बाद AI ओवरव्यू की मदद से आपके सवालों के जवाब देने की कोशिश की जाएगी। सिर्फ शॉर्ट वीडियो ही नहीं, इस एक फीचर की मदद से अब आप ज्यादा आसानी से फोटोज को भी सर्च कर पाएंगे। आप किसी भी फोटो को गूगल लेंस में खोलकर शतर बटन को दबा कर रखें और अपना सवाल पूछें। आपके सवाल का जवाब थोड़ी देर में आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

वॉयस सर्च से भी होगा फायदा

यूजर्स चाहें तो वॉयस सर्च की मदद से भी गूगल लेंस से अपना सवाल पूछ सकते हैं। गूगल की मानें तो फिलहाल पूरी दुनिया में मौजूद गूगल लेंस ऐप्स पर वॉयस सर्च का ऑप्शन मौजूद है लेकिन फिलहाल यह सिर्फ अंग्रेजी भाषा को ही समझ पाता है। अन्य फीचर्स के साथ ही गूगल लेंस के शॉपिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। अब अगर आप किसी प्रोडक्ट की फोटो लेते हैं तो गूगल लेंस आपको विभिन्न ई-कॉमर्स साइट्स पर मौजूद उस प्रोडक्ट की कीमत और अन्य जानकारी के साथ-साथ वैसे ही अन्य प्रोडक्ट्स के बारे में बतायेगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article