टेक एंड गैजेट्स

Google I/O 2025: Gemini ऐप के 5 नए फीचर्स, जो आपको देंगे नया अनुभव और बनाएंगे स्मार्ट

google i/o 2025: Google ने I/O 2025 इवेंट में Gemini ऐप के लिए पांच बड़े फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो यूज़र्स को और अधिक इंटरैक्टिव और पर्सनल अनुभव देने के उद्देश्य से पेश किए गए हैं। अब Gemini Live फीचर फ्री में उपलब्ध है, जिससे यूज़र कैमरा या स्क्रीन शेयर करके आसानी से सवाल पूछ सकते हैं।

Image

Google ने अपने Gemini ऐप में Gemini Live फीचर की शुरुआत की।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Google ने अपने एनुअल टेक इवेंट Google I/O 2025 में Gemini ऐप के लिए पांच बड़े अपडेट्स की घोषणा की है। ये अपडेट यूजर्स को AI के साथ अधिक इंटरैक्टिव और पर्सनल अनुभव देने के उद्देश्य से लॉन्च किए गए हैं। Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ये फीचर्स विज़ुअल इंटरएक्शन, मीडिया निर्माण और गहराई से शोध जैसे कामों को आसान बना रहे हैं।

Gemini Live: अब फ्री में कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग

अब यूज़र्स Gemini Live का उपयोग मुफ्त में कर सकते हैं, जिसमें कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा दी गई है। इस फीचर से यूज़र टाइप करने के बजाय सीधे अपनी समस्या दिखा सकते हैं। Google के अनुसार, इस इंटरएक्टिव तरीके से की गई बातचीत सामान्य चैट्स की तुलना में अधिक लंबी होती है। जल्द ही यह फीचर Google Maps, Calendar, Tasks और Keep जैसे ऐप्स से भी जुड़ सकेगा।

Imagen 4 और Veo 3: मीडिया क्रिएशन में रेवेल्यूशन

Gemini में अब नया Imagen 4 मॉडल जोड़ा गया है, जो पहले से बेहतर विज़ुअल डिटेल और टेक्स्ट रेंडरिंग देता है। इससे यूज़र्स प्रेजेंटेशन और सोशल मीडिया के लिए आकर्षक ग्राफिक्स बना सकते हैं। इसके साथ ही Veo 3 वीडियो जेनरेशन मॉडल भी लॉन्च किया गया है, जो टेक्स्ट से वीडियो बनाता है और उसमें साउंड व डायलॉग जोड़ने की क्षमता रखता है। हालांकि यह सुविधा फिलहाल केवल U.S. में Google AI Ultra यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।

Deep Research: अब पर्सनल फाइल्स भी कर सकेंगे अपलोड

अब यूज़र्स PDFs, इमेजेज़ जैसी पर्सनल फाइल्स अपलोड कर सकते हैं, जिन्हें Gemini की Deep Research सुविधा में शामिल किया जा सकता है। इससे यूजर्स को उनके व्यक्तिगत डेटा और पब्लिक रिसोर्सेज़ के संयोजन से अधिक प्रासंगिक और कस्टमाइज्ड रिपोर्ट मिलेगी। जल्द ही इसमें Google Drive और Gmail का भी सपोर्ट जोड़ा जाएगा।

Canvas को मिला नया रूप: कोड और कंटेंट टूल्स और भी दमदार

Gemini का क्रिएटिव स्पेस Canvas अब और पावरफुल हो गया है। इसमें यूज़र्स अब क्विज़, इंफोग्राफिक्स और 40 से ज्यादा भाषाओं में ऑडियो समरी बना सकते हैं। साथ ही, 2.5 Pro मॉडल की मदद से टेक्स्ट इंस्ट्रक्शन्स को सीधे काम करने वाले कोड में बदला जा सकता है — जो खासकर नॉन-प्रोग्रामर्स के लिए उपयोगी है।

Search Live: कैमरे से बात कर सकेंगे Google से

Project Astra से प्रेरित यह फीचर Search Live यूजर्स को अपने फोन के कैमरे के माध्यम से Google से बात करने की सुविधा देता है। आप जो देख रहे हैं, वह AI समझेगा और तुरंत मदद करेगा। चाहे वह कोई प्रोजेक्ट हो या कॉन्सेप्ट में अटक गए हों।

स्टूडेंट्स को फ्री प्लान, नया Ultra सब्सक्रिप्शन

Google ने घोषणा की है कि अमेरिका, यूके, ब्राज़ील, इंडोनेशिया और जापान के कॉलेज स्टूडेंट्स को एक साल के लिए AI Pro Plan फ्री मिलेगा। साथ ही, पेशेवर यूज़र्स के लिए नया AI Ultra Plan लॉन्च किया गया है, जिसमें हाई यूसेज लिमिट और नए टूल्स की अर्ली एक्सेस शामिल है। इसके अलावा, 2.5 Flash मॉडल को Gemini ऐप में डिफॉल्ट बना दिया गया है, जो स्पीड और क्वालिटी के बीच बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है।

इन सभी अपडेट्स के जरिए Google ने यह साफ कर दिया है कि वह AI के भविष्य को केवल स्मार्ट नहीं, बल्कि ज्यादा पर्सनल और प्रैक्टिकल बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article