Google Flights Tool: यदि आप देश-विदेश घूमना पसंद करते हैं लेकिन महंगी फ्लाइट टिकट से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपके लिए एक गूगल की शानदार ट्रिक लेकर आए हैं जो आपके हजारों रुपये बचा सकती है। साथ ही आप इस टूल की मदद से अपने लिए बेस्ट फ्लाइट भी खोज सकते हैं। यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें प्राइस ग्राफ जैसे कई एडिशनल टूल भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं।
क्या है Google Flight टूल
गूगल फ्लाइट टूल, गूगल का एक फीचर है जो यूजर्स को कम कीमत में हवाई यात्रा देखने और बुक करने की सुविधा देता है। Google Flights एक बहुत काम का टूल है, जो आपकी सर्च को सरल बनाता है और पैसे भी बचाता है।
प्राइस ग्राफ का उपयोग करें
गूगल फ्लाइट न केवल कीमत, अवधि और दिन के समय जैसे फेक्टर के हिसाब से सबसे अच्छे रिजल्ट देता है बल्कि, आपको फिल्टर और प्राइस ग्राफ देखने की भी सुविधा देता है। प्राइस ग्राफ का उपयोग करके, आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि आपके निर्धारित रूट्स के लिए मौजूदा कीमतें औसत कीमत की तुलना में कम, सामान्य या अधिक हैं। यानी यदि आप फ्लाइट टिकट कीमत के हिसाब से अपनी यात्रा को आगे-पीछे कर सकते हैं तो आप काफी पैसे बचा सकते हैं।
प्राइस ट्रैकिंग चालू करें
यदि आप अपनी बुकिंग के लिए प्राइस ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो यह सुविधा भी यहां मिलती है। यानी आप चाहते हैं कि जिस तारीख को आप यात्रा का प्लान कर रहे हैं, उस दिन का फ्लाइट किराए पर आप नजर रख सकें तो यह सुविधा भी आपको यहां मिलती है। आपको बस प्राइस ट्रैकिंग को ऑन करना है और यह सुविधा आपको महत्वपूर्ण कीमतों में गिरावट के बारे में अलर्ट कर देगी। आप अगले तीन या छह महीने के लिए प्राइस ट्रैकिंग चालू कर सकते हैं यह आपकी अच्छी बचत कर सकती है।
ये फिल्टर भी कर सकते हैं इस्तेमाल
अपने सर्च को बेहतर बनाने के लिए आप गूगल फ्लाइट के अन्य फिल्टर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये फिल्टर आपको स्टॉप की संख्या, पसंदीदा एयरलाइंस, बैगेज अलाउंस, दिन का समय, कनेक्टिंग एयरपोर्ट और समग्र अवधि जैसे फेक्टर के आधार पर अपने ऑप्शन दिखाने में मदद करता है। इन टूल की मदद से आप सबसे सस्ती और सटीक फ्लाइट सिलेक्ट कर सकते हैं।
