टेक एंड गैजेट्स

Google Doodle: आज से पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज, गूगल ने शेयर किया गजब का डूडल

Google Doodle Paris Game Begin: गूगल 26 जुलाई को 2024 पेरिस समर गेम्स की शुरुआत का जश्न एनिमेटेड डूडल के साथ मना रहा है। इस साल के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में 28 पारंपरिक ओलंपिक खेलों के अलावा चार नए खेल- ब्रेकिंग, स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग भी शामिल किए जाएंगे।

Image

Google Doodle Paris Game Begin

Google Doodle Paris Game Begin: गूगल 26 जुलाई को 2024 पेरिस समर गेम्स की शुरुआत का जश्न मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने शानदार डूडल बनाया है। सिर्फ इतना ही नहीं जैसे ही आप डूडल पर कर्सर ले जाते हैं। यह आपको बताता है कि पेरिस समर गेम्स का आगाज हो गया है। बता दें कि 26 जुलाई को पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत हो रही है।

गूगल डूडल में क्या है खास

गूगल डूडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पहली बार सिटी ऑफ लाइट का समारोह स्टेडियम में नहीं बल्कि सीन नदी में तैरते हुए हजारों एथलीटों के साथ शुरू होगा। आज के इस खास डूडल में सीन नदी में तैरते हुए एनिमेटेड किरदार भी दिखाए गए हैं। इसमें खिलाड़ियों को बत्तख, व्हेल के रूप में दिखाया गया है।

आज से पेरिस समर गेम्स 2024 का आगाज

बता दें कि आज से 2024 पेरिस समर गेम्स की शुरुआत हो रही है। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूरे दिन के जश्न से होगी, जिसमें मेजबान देश के नेताओं का भाषण भी शामिल होगा। भाग लेने वाले देशों के एथलीटों की परेड भी होगी। 11 अगस्त तक चलने वाले और फ्रांस की राजधानी में हो रहे इस ओलंपिक में दुनियाभर के 200 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article