टेक एंड गैजेट्स

Google AI Mode में आया Search Live फीचर, अब कैमरा ऑन करते ही मिलेगा सवाल का जवाब

अमेरिका के बाद भारत पहला देश है जहां पर गूगल अपने एआई मोड इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह फीचर दे रहा है। आप इस नए फीचर को अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

गूगल ने एआई मोड में जोड़ा नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

टेक जायंट गूगल (Google) ने जब से अपने सर्च इंजन में AI Mode को शामिल किया है तब से कंपनी इसमें नए नए फीचर्स जोड़ रही है। अब करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी अब इसमें सर्च फीचर को पेश करने जा रही है। इतना ही नहीं अब कंपनी ने एआई मोड में 7 नई भाषाओं का भी सपोर्ट दे दिया है।कंपनी ने अपने एआई मोड की क्षमता को पहले से काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। सर्च लाइव एआई मोड के अंदर यूजर्स को एक नई कंवर्सेशनल कैपेसिटी मिलेगी जो कि वॉयस और कैमरे को उपयोग करती है। इस फीचर की मदद से आप अपने सामने मौजूद किसी भी चीज या फिर जगह के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

आपको बता दें कि अमेरिका के बाद भारत पहला देश है जहां पर गूगल अपने एआई मोड इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह फीचर दे रहा है। आप इस नए फीचर को अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी इस नए अपडेट के साथ सर्च को और भी आसान बना रही है ताकि यूजर्स आसानी से सवाल पूछ सकें।

एआई मोड में जोड़ी गई नई भाषाएं

Google के लेटेस्ट ब्लॉग के मुताबिक, भारत में लाखों यूजर्स अब अपनी फेवरेट भाषा कठिन सवाल को आसान तरीके से पूछ सकेंगे। गूगल इसमें यूजर्स की मदद करने के लिए एआई मोड में अब बंगाली, कन्नड़, मराठी, मलयालम, तेलुगु , तमिल और उर्दू भाषा को शामिल कर रहा है। कंपनी ने बाताय कि अगले हफ्ते से AI मोड इन नई भाषाओं में भी काम करना शुरू कर देगा।

नए फीचर से मिलेगी रियल टाइम मदद

गूगल ने अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए एक नया तरीका पेश कर दिया है। भारतीय यूजर्स अब Google AI Mode में सर्च लाइव का इस्तेमाल कर पाएंगे। खास बात यह है कि सर्च लाइव का इस्तेमाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में किया जा सकेगा। नया फीचर गूगल को इस्तेमाल करने का एक यूनिक तरीका जिससे लाखों यूजर्स के लिए गूगल से सवाल पूछना और जानकारी हासिल करना बेहद आसान हो जाएगा। सर्च लाइव का उपयोग करके यूजर्स रियल टाइम मदद ले सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article