टेक एंड गैजेट्स

बैंक अकाउंट खाली कर सकता है Instagram का यह वायरल ट्रेंड, एक्सपर्ट ने किया अलर्ट

Get to know me on Instagram: "गेट टू नो मी" ट्रेंड में यूजर्स को अपनी जानकारी जैसे उम्र, ऊंचाई, जन्मतिथि, प्राथमिकताएं, टैटू और भय जैसे व्यक्तिगत जानकारी शेयर करने के लिए कहा जाता है। इस जानकारियों को अक्सर सिक्योरिटी चेक के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

Image

Instagram

Get To Know Me On Instagram: वर्चुअल वर्ल्ड में सोशल मीडिया ट्रेंड को काफी ज्यादा फॉलो किया जाता है। शॉर्ट वीडियो से लेकर पॉपुलर गानों तक को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जाता है। लेकिन कई बार सोशल मीडिया का जुनून और आंख बंद करके फॉलो किया गया ट्रेंड आपके लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसा की एक 'गेट टू नो मी' नामक ट्रेंड इंस्टाग्राम पर चल रहा है। इस ट्रेंड को लेकर एक्सपर्ट ने यूजर्स को अलर्ट किया है। चलिए जानते हैं ये ट्रेंड क्या है और कैसे आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

'गेट टू नो मी ऑन इंस्टाग्राम' ट्रेंड क्या है?

"गेट टू नो मी" ट्रेंड में यूजर्स को अपनी जानकारी जैसे उम्र, ऊंचाई, जन्मतिथि, प्राथमिकताएं, टैटू और भय जैसे व्यक्तिगत जानकारी शेयर करने के लिए कहा जाता है। इस जानकारियों को अक्सर सिक्योरिटी चेक के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यानी इस वायरल सोशल मीडिया ट्रेंड में आपकी पर्सनल जानकारी पूछी जाती हैं जो आपके लिए गोपनियता और सिक्योरिटी संबंधी खतरा उत्पन्न कर सकती है।

'गेट टू नो मी ऑन इंस्टाग्राम' ट्रेंड पर चिंता क्यों?

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रेंड ने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया है, जिसने ऑनलाइन सिक्योरिटी के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। एक साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट, इलियाना शिलोह, जिन्हें टिक टॉक पर @elshiloh के नाम से जाना जाता है, ने इस ट्रेंड को लेकर अलर्ट किया है। साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट की पहली चिंता यह है कि यूजर्स की पर्सनल जानकारी का इस्तेमाल अकाउंट को हैक करने के लिए किया जा सकता है। वहीं इस जानकारी की मदद से कई साइबर खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।

सिक्योरिटी एनालिस्ट ने खुलासा किया कि वह खुद लगभग इस ट्रेंड का शिकार हो गई थी। ट्रेंड में शेयर की गई जानकारी उसके सिक्योरिटी प्रश्नों जैसी थी और जिससे सिक्योरिटी ब्रीट होने का खतरा बढ़ जाता है।

क्या है बचने का तरीका

सिक्योरिटी एनालिस्ट का कहना है कि 'गेट टू नो मी ऑन इंस्टाग्राम' में यूजर्स की पर्सनल जानकारियां मांगी जाती हैं और इन जानकारियों की मदद से पासवर्ड को बदलने और अकाउंट को हैक करने में मदद मिलती है। ऐसे में किसी भी ऐसे ट्रेंड को फॉलो करने से बचें, जो आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बनता हो।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article