टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Republic Day Sale 2024: आज से फ्लिपकार्ट पर लूट शुरू, स्मार्टफोन-टीवी पर दमदार डिस्काउंट, जानें सभी ऑफर्स

Flipkart Republic Day Sale 2024: फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड और स्मार्ट टीवी सहित कई प्रोडक्ट को बेहद कम कीमत में उपलब्ध किया गया है।

Image

Flipkart Republic Day Sale 2024

Photo : Times Now Digital

Flipkart Republic Day Sale 2024: ई-कॉमर्स दिग्गजों फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2024 की शुरुआत हो गई है। यह सेल 14 जनवरी से 19 जनवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड और स्मार्ट टीवी सहित कई प्रोडक्ट को बेहद कम कीमत में उपलब्ध किया गया है। सेल में स्मार्टफोन एक्सेसरीज, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक की छूट मिल रही है। यानी आप सेल में काफी बचत कर सकते हैं।

Flipkart Republic Day Sale 2024: ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2024 में एप्पल, सैमसंग, रियलमी और मोटोरोला जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। सेल में iPhone 14 और Pixel 7a जैसे फोन को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। सेल में Samsung Galaxy S21 FE, Motorola Edge 40 Neo, Samsung F14 5G, Realme C53, Realme 11X 5G, Moto G54 5G और अन्य पर भी ऑफर मिल रहे हैं।

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2024 में खरीदारी करने परआईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड (ईएमआई लेनदेन सहित) के साथ 10% तत्काल छूट मिलेगी। यानी आप बैंक कार्ड के साथ और अधिक बचत कर सकते हैं। साथ ही एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिल रही है।

Flipkart Republic Day Sale 2024: नए लॉन्च पर विशेष ऑफर

गणतंत्र दिवस सेल में न केवल डिस्काउंट मिलेगा बल्कि नए लॉन्च प्रोडक्ट पर भी ऑफर मिल रहे हैं। वीवो एक्स100 सीरीज, ओप्पो रेनो 11 सीरीज, इनफिनिक्स स्मार्ट 8, रेडमी नोट 13 प्रो सीरीज और पोको एक्स6 सीरीज जैसे नए फोन को भी खरीदने का मौका मिलेगा। सेल में कैशबैक, एक्सचेंज डील्स, नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन जैसे लाभ भी मिल रहे हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article