अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। डिस्काउंट के साथ सस्ते में शॉपिंग करने के लिए आपके अब लिमिटेड टाइम बचा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ग्राहकों को में 2 जुलाई से GOAT Sale चल रही थी जो कि आज रात खत्म होने जा रही है। इस सेल में कंपनी ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स और अन्य प्रोडक्ट्स पर कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रही है।
Flipkart GOAT Sale में कंपनी ग्राहकों को Google, Apple और Samsung के प्रीमियम फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का मौका दे रही है। ऑफर में आपको फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं जिससे आप एक्स्ट्रा बचत भी कर सकते हैं।
आज रात खत्म होगी सेल
फ्लिपकार्ट की ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) सेल आज रात 11:59 बजे समाप्त हो रही है। अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कम कीमत में फोन खरीदने का यह अच्छा मौका हो सकता है।
सेल के दौरान ICICI बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और HSBC कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10% तक की इंस्टेंट छूट मिल सकती है। इसके अलावा, कूपन ऑफर और एक्सचेंज बोनस का इस्तेमाल करके स्मार्टफोन की कीमत को और कम किया जा सकता है। जो लोग अपना पुराना फोन बदलकर नया और बेहतर डिवाइस लेना चाहते हैं, उनके लिए यह सेल फायदेमंद साबित हो सकती है।
स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर
Samsung Galaxy A36 5G: सैमसंग के मिड रेंज फ्लैगशिप Galaxy A36 5G स्मार्टफोन को वेबसाइट पर 42,499 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। लेकिन अब आप इसे सिर्फ 25,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12GB तक की रैम और 5000mAh की बैटरी मिलती है।
Realme P4 Pro 5G : रियलमी के इस स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट में 28,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। लेकिन सेल का लाभ उठाकर आप इसे सिर्फ 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत इसके 8GB वेरिएंट की है।
Redmi Note 15SE: भारतीय बाजार में रेडमी एक पॉपुलर ब्रैंड है। रेडमी के Noted 15 SE को 34,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। GOAT Sale का फायदा लेकर आप इसे सिर्फ 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
iPhone 17 Pro : Apple iPhone 17 Pro को फ्लिपकार्ट में 1,34,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि आप अभी इसे सिर्फ1,18,900 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 48 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। एप्पल ने इसमें 3988mAh की बैटरी दी है।
Samsung Galaxy S25: सैमसंगे के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 को फ्लिपकार्ट में 74,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। लेकिन अभी आप इसे डिस्काउंट के साथ सिर्फ 56,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। Samsung Galaxy S25 में आपको 6.2 इंच की डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें आपको 4000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
