टेक एंड गैजेट्स

Fact Check: 22 हजार के निवेश पर एक दिन में 85 हजार की कमाई, वायरल हुआ वित्त मंत्री का वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक निवेश प्लेटफॉर्म का प्रचार करते हुए दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 22,000 रुपये के निवेश पर एक दिन में 85,000 रुपये और महीने में 22 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है।

Image

Fact Check: Investing 22,000 earned 85,000 rupees in a day; Finance Minister's video goes viral

Photo : PTI

सोशल मीडिया पर निगेटिव और भ्रामक चीजें तेजी से वायरल होती हैं, जबकि वास्तविक कंटेंट को कोई देखता तक नहीं है। ऐसे में फर्जी चीजें अक्सर वायरल हो जाती हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक निवेश प्लेटफॉर्म का प्रचार करते हुए दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 22,000 रुपये के निवेश पर एक दिन में 85,000 रुपये और महीने में 22 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है।

PIB Fact Check ने बताया फर्जी

सरकारी एजेंसी PIB Fact Check ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया है। जांच में सामने आया है कि यह वीडियो AI तकनीक की मदद से तैयार किया गया है और इसमें डिजिटल छेड़छाड़ की गई है।

सरकार का कोई संबंध नहीं

PIB Fact Check के अनुसार, न तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और न ही भारत सरकार ने किसी ऐसे निवेश प्लेटफॉर्म को प्रमोट किया है। यह पूरी तरह से लोगों को ठगने की साजिश है। ऐसे में इस तरह के किसी भी दावे से दूर रहे हैं और लालच में आकर निवेश करने की गलती ना करें।

कैसे फंसते हैं लोग?

इस तरह के वीडियो में बड़े मुनाफे का लालच देकर लोगों को आकर्षित किया जाता है। यूजर्स से लिंक पर क्लिक करने या अपनी निजी और बैंकिंग जानकारी साझा करने को कहा जाता है, जिससे वे साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

सतर्क रहने की सलाह

सरकार ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी वीडियो या मैसेज पर भरोसा न करें। किसी भी निवेश योजना से पहले उसकी जानकारी आधिकारिक स्रोतों से जरूर जांच लें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। PIB फैक्ट चेक ने कहा है कि इस तरह की कोई भ्रामक पोस्ट दिखे तो व्हाट्सऐप नंबर +91-8799711259 पर भेजें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article