टेक एंड गैजेट्स

Starlink की लॉन्च डेट पर बड़ा अपडेट, फ्री में कर सकेंगे यूज!

Starlink in india Launch Date: कंपनी ने भारतीय मार्केट के लिए अपने कीमत स्ट्रक्चर को भी अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें आवश्यक सैटेलाइट डिश डिवाइस की कीमत लगभग 33,000 रुपये निर्धारित की गई है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों से मासिक अनलिमिटेड डेटा प्लान के लिए 3,000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

Image

स्टारलिंक अगले दो महीने में भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती है।

Starlink in india Launch Date: भारत में एलन मस्क की स्टारलिंक को सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए लाइसेंस मिल गया है। अब मीडिया एजेंसी ने दावा किया है कि कंपनी अगले दो महीने में भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि कंपनी पहले 1 महीने के लिए फ्री में इंटरनेट एक्सेस देने वाली है।

लाइसेंस लेने वाली तीसरी कंपनी बनी स्टारलिंक

एएनआई ने बताया कि एलोन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक पिछले सप्ताह लाइसेंस प्राप्त करने के बाद अगले दो महीनों के भीतर भारत में परिचालन शुरू करने के लिए तैयार है। स्टारलिंक दूरसंचार विभाग (DoT) से लाइसेंस पाने वाली तीसरी कंपनी है। स्टारलिंक से पहले, DoT ने देश में सर्विस प्रदान करने के लिए यूटेलसैट के वनवेब और रिलायंस जियो के संचालन को मंजूरी दी थी।

भारत में कितने में मिलेगा स्टारलिंक का कनेक्शन

एएनआई ने कहा कि स्टारलिंक प्रत्येक डिवाइस खरीद के साथ एक महीने की फ्री ट्रायल पीरियड ऑफर करने की योजना बना रहा है, जिससे ग्राहकों को नियमित मासिक भुगतान शुरू करने से पहले सर्विस को टेस्ट करने की सुविधा मिल सके।

कंपनी ने भारतीय मार्केट के लिए अपने कीमत स्ट्रक्चर को भी अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें आवश्यक सैटेलाइट डिश डिवाइस की कीमत लगभग 33,000 रुपये निर्धारित की गई है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों से मासिक अनलिमिटेड डेटा प्लान के लिए 3,000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article