टेक एंड गैजेट्स

PencilVac: डायसन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला वैक्यूम क्लीनर, जानें फीचर्स और खासियतें

Dyson PencilVac vacuum cleaner: यह वैक्यूम Dyson की अब तक की सबसे तेज मोटर से लैस है, जो 140,000 RPM की स्पीड से घूमती है और 55AW की सक्शन पावर देती है। यह मोटर पिछले मॉडल्स की तुलना में 34% अधिक एफिशिएंट है। डायसन का दावा है कि PencilVac में उसकी अब तक की सबसे छोटी वैक्यूम मोटर लगी है, जो इसे हल्का और शक्तिशाली बनाती है।

Image

Dyson PencilVac

Dyson PencilVac: प्रीमियम होम अप्लायंसेज कंपनी Dyson ने दुनिया का सबसे पतला वैक्यूम क्लीनर PencilVac लॉन्च कर दिया है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, यह काफी पतला है और इसका व्यास केवल 38 मिलीमीटर है। यह एक झाड़ू की तरह दिखता है, इसे विशेष रूप से घर के सबसे संकरे कोनों की सफाई के लिए डिजाइन किया गया है। डायसन का दावा है कि यह वैक्यूम न केवल हल्का और पतला है, बल्कि इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और पावरफुल परफॉर्मेंस भी है।

डायसन का दावा है कि PencilVac में उसकी अब तक की सबसे छोटी वैक्यूम मोटर लगी है, जो इसे हल्का और शक्तिशाली बनाती है। इसका वजन बेहद कम है, जिससे इसे उपयोग करना आसान हो जाता है।

PencilVac के प्रमुख फीचर्स: Dyson Fluffycones टेक्नोलॉजी

इस क्लीनर के हेड में दो ब्रश बार लगाए गए हैं जिनमें कोनिकल (शंकु जैसे) डिजाइन है। ये ब्रश अलग-अलग दिशाओं में घूमते हैं, जिससे बाल ब्रश में उलझते नहीं बल्कि अपने आप हट जाते हैं।

नई Hyperdymium मोटर

यह वैक्यूम Dyson की अब तक की सबसे तेज मोटर से लैस है, जो 140,000 RPM की स्पीड से घूमती है और 55AW की सक्शन पावर देती है। यह मोटर पिछले मॉडल्स की तुलना में 34% अधिक एफिशिएंट है।

फिल्ट्रेशन सिस्टम

इसमें एक नया टू लेवल डस्ट सेपरेशन सिस्टम है, जो 0.3 माइक्रोन जितने सूक्ष्म कणों को भी 99.99% तक पकड़ लेता है। इसके अलावा, इसका एयर-कंप्रेसिंग बिन और हाइजीनिक सिरिंज-बिन इजेक्शन सिस्टम सफाई को और आसान बनाता है।

कॉडलैस डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स

PencilVac पूरी तरह से cordless है, जिससे इसे इस्तेमाल करना कहीं अधिक सुविधाजनक हो जाता है। साथ ही, इसे MyDyson ऐप से जोड़ा जा सकता है, जहां से इसके विभिन्न सेटिंग्स को कंट्रोल किया जा सकता है।

भारत में कब होगा लॉन्च?

डायसन ने फिलहाल इसे ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया है। भारत में इसकी उपलब्धता और कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में भी उतारा जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article