टेक एंड गैजेट्स

Digital Jan Shakti: भारत के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित रखने की दिशा में 'डिजिटल जन शक्ति' पहल महत्वपूर्ण कदम

Digital Jan Shakti: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने साइबरपीस द्वारा भारत की पहली यूनिकॉर्न इनमोबी के सहयोग से शुरू की गई डिजिटल जन शक्ति पहल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल आवश्यक है बल्कि यह अनिवार्य है। राज्य मंत्री सेठ ने कहा, "डिजिटल जन शक्ति' पहल भारत के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Image

Digital Jan Shakti (Image-X)

Digital Jan Shakti: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि बढ़ते साइबर खतरों और ऑनलाइन स्कैम के बीच, नई 'डिजिटल जन शक्ति' पहल भारत के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। राज्य मंत्री संजय सेठ ने साइबरपीस द्वारा भारत की पहली यूनिकॉर्न इनमोबी के सहयोग से शुरू की गई डिजिटल जन शक्ति पहल का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

इस पहल का उद्देश्य भारत भर के युवाओं और वंचित समुदायों के बीच डिजिटल सुरक्षा और साइबर सुरक्षा कौशल को बढ़ाना है। राज्य मंत्री सेठ ने कहा, "डिजिटल जन शक्ति' पहल भारत के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे युग में जहां साइबर खतरे तेजी से बढ़ रहे हैं, मैं इनमोबी और साइबरपीस को इस पहल के लिए बधाई देता हूं जो हमारे युवाओं और वंचित समुदायों को साइबर सिक्योरिटी स्किल से सशक्त बनाएगी।"

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल आवश्यक है बल्कि यह अनिवार्य है। इससे डिजिटल खाई को पाटने में काफी मदद मिलेगी और यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी नागरिक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित और प्रोडक्टिव इंटरनेट के दृष्टिकोण के अनुरूप, ‘डिजिटल जन शक्ति’ पहल का उद्देश्य भारत के युवाओं और वंचित समुदायों को साइबर लचीलेपन के साथ सशक्त बनाना है।

इनमोबी की ग्लोबल एसवीपी और चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर डॉ. सुबी चतुर्वेदी ने कहा, "बढ़ते साइबर खतरों, खास तौर पर 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे खतरनाक स्कैम को देखते हुए इस प्रयास का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार को बढ़ावा देना और डिजिटल रूप से सतर्क समाज बनाना है।" उन्होंने कहा, "हमारा पहला चरण 10,000 से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचेगा और यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा।"

साइबरपीस के संस्थापक और ग्लोबल प्रेसिडेंट मेजर विनीत कुमार ने कहा कि 'डिजिटल जन शक्ति' पहल भारत को साइबर-हमलों से बचाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। यह युवाओं, महिलाओं और वंचित समुदायों को महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा कौशल से लैस करेगा।

रांची में आयोजित इस पहल की पहली वर्कशॉप में 500 से अधिक वंचित व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्होंने सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, फिशिंग स्कैम को पहचानने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गोपनीयता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा विषयों पर इंटरैक्टिव सेशन में भाग लिया।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article