Delhi Mayor Facebook account hacked: दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट पर फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मैं कुछ दिनों से अपने फेसबुक पेज तक नहीं पहुंच पा रही हूं, इसे हैक कर लिया गया है। हम इसे यथाशीघ्र बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। अगर मेरे फेसबुक पेज के माध्यम से कोई असामान्य गतिविधि होती है, तो कृपया इसके प्रति सचेत रहें। गौरतलब है कि डिजिटल वर्ल्ड में अकाउंट हैकिंग के मामले पहले भी सामने आए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर पर्सनल और संवेदनशील डेटा होने के कारण इसे सुरक्षित रखना जरूरी है। यहां हम कुछ उपाय बता रहे हैं जो आपको हैकिंग से बचने में मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं।
टिप्स-1 पासवर्ड बदलें
अगर आपको लग रहा है कि आपका अकाउंट कोई और एक्सेस करने की कोशिश कर रहा है तो तुरंत अपना पासवर्ड बदल लें। फेसबुक लॉगिन पेज पर जाएं और "Forgot Password" या "पासवर्ड भूल गए" ऑप्शन का उपयोग करें। फिर आपको नए पासवर्ड के साथ इसे रीसेट करना है।
अपने फेसबुक पासवर्ड का कहीं और खासकर ऑनलाइन उपयोग न करें, और इसे कभी भी अन्य लोगों के साथ साझा न करें। आपके अकाउंट का पासवर्ड कठिन होना चाहिए, इसलिए इसमें अपना नाम या सामान्य शब्द शामिल न करें। अल्फान्यूमेरिक पैटर्न को फॉलो करते हुए पासवर्ड बनाएं इसे एक मजबूत पासवर्ड माना जाता है।
टिप्स-2. अपनी लॉगिन जानकारी कभी साझा न करें
स्कैमर्स फेसबुक जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइटें बना सकते हैं और आपसे आपके ईमेल एड्रेस और पासवर्ड के साथ लॉग इन करने के लिए कह सकते हैं। अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करने से पहले हमेशा वेबसाइट का यूआरएल जांचें। जब संदेह हो, तो फेसबुक पर जाने के लिए अपने ब्राउज़र में www.facebook.com टाइप करें। मेटा जैसी दिखने वाली किसी भी वेबसाइट पर न जाएं क्योंकि यह आपकी संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं।
टिप्स-3
जब आप किसी अन्य के कंप्यूटर या डिवाइस में फेसबुक का उपयोग करते हैं तो जाने से पहले अपने अकाउंट को लॉग आउट जरूर करें। साथ ही पासवर्ड भी बदल लें।
टिप्स-4 सुरक्षा सेशन का उपयोग करें
फेसबुक आपको आपके अकाउंट की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के तरीकों जैसे टू स्टेप ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें। इससे आपकी मर्जी के बिना कोई और आपका अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाएगा।
टिप्स-5 अनजान व्यक्ति को एड न करें
स्कैमर्स लोगों से एड होने के लिए फेक अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में स्कैमर्स से दोस्ती करने से वे आपकी टाइमलाइन को स्पैम कर सकते हैं, आपको पोस्ट में टैग कर सकते हैं और आपको दुर्भावनापूर्ण मैसेज भेज सकते हैं।
