टेक एंड गैजेट्स

Everything Apple Sale: 35,991 रुपये में iPhone 16, होली से पहले शुरू हुई सबसे बड़ी सेल

Croma 13-इंच MacBook Air M4 पर भी शानदार ऑफर दे रहा है। छात्रों और शिक्षकों के लिए यह लैपटॉप 59,320 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए पहले 88,911 रुपये की स्टूडेंट/टीचर कीमत से शुरुआत होगी। इसके बाद पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर 13,000 रुपये तक की छूट और 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

Image

Croma Everything Apple Sale

टाटा ग्रुप की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन Croma ने अपनी “Everything Apple Sale” शुरू कर दी है, जो 8 मार्च तक चलेगी। इस सेल में iPhone, MacBook, iPad और Apple Watch जैसे कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर छात्रों, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स सभी के लिए खास है। इसके अलावा HDFC Tata Neu कार्डधारकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।

iPhone 16 सिर्फ 35,991 रुपये से

सेल के तहत iPhone 16 के 128GB बेस वेरिएंट को 35,991 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं, जिस पर 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू और 6,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अलावा 15,000 रुपये तक के डिस्काउंट कूपन और 3,999 रुपये तक Tata Neu कॉइन्स का फायदा भी दिया जा रहा है, जिससे कुल कीमत और कम हो सकती है।

MacBook Air M4 पर बड़ी कटौती

Croma 13-इंच MacBook Air M4 पर भी शानदार ऑफर दे रहा है। छात्रों और शिक्षकों के लिए यह लैपटॉप 59,320 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए पहले 88,911 रुपये की स्टूडेंट/टीचर कीमत से शुरुआत होगी। इसके बाद पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर 13,000 रुपये तक की छूट और 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। साथ ही 6,591 रुपये तक Tata Neu कॉइन्स का फायदा भी मिलेगा।

iPad और Apple Watch पर भी छूट

सेल के दौरान iPad 11th Gen को 29,489 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Apple Watch SE 3 की कीमत 23,388 रुपये रखी गई है और AirPods Pro 3 23,310 रुपये में उपलब्ध हैं।

iPhone Air और iPhone 17 Pro पर खास गिफ्ट

अगर ग्राहक iPhone Air या 512GB स्टोरेज वाले iPhone 17 Pro की खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 12,900 रुपये कीमत का Apple Care+ और AirPods मुफ्त दिए जा रहे हैं। Everything Apple Sale 8 मार्च तक लाइव रहेगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article