टेक एंड गैजेट्स

China Gun toting Robot Dog: चीन ने बनाया बंदूक चलाने वाला रोबोट डॉग, क्या आपने देखा वीडियो

China Gun toting Robot Dog: रोबोट डॉग की सबसे खास बात यह है कि यह लड़ाकू दल के साथ काम कर सकता है और कई मामलों में इंसानों की जगह ले सकता है। यह टोही (सैन्य परीक्षण) कर सकता है और फोटो को अपने ऑपरेटर को भेज सकता है। इसके अलावा यह टारगेट की पहचान कर सकता है और उन पर राइफल से गोली भी चला सकता है।

Image

China Robot Dog (Image Credit- CCTV China)

China Gun toting Robot Dog: हाल ही में अपने दक्षिणी पड़ोसी कंबोडिया के साथ संयुक्त अभ्यास में चीन ने अपने रोबोट डॉग को मशीन गन के साथ पेश किया है। रोबोट डॉग को टारगेट पर फायरिंग करते और कमांडो जैसी एक्टिविटी करते दिखाया गया है। सरकारी सीसीटीवी (चाइना सेंट्रल टेलीविजन) द्वारा जारी एक वीडियो में यह वीडियो दिखाया गया है। करीब 2 मिनट के इस वीडियो में रोबोट डॉग की टेक्नोलॉजी और इसके हाईटेक फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है।

15 किलो वजन, कई हाईटेक सेंसर से लैस

वीडियो में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सैनिक ने बताया कि रोबोट डॉग का वजन 15 किलोग्राम है और यह सेंसर और 4डी वाइड-एंगल परसेप्शन सिस्टम से लैस है। रोबोट डॉग को चलते, उछलते, लेटते, पीछे की ओर बढ़ते और सैन्य स्तर की कई तरह की ड्रिल करते देखा जा सकता है। रोबोट डॉग को रिमोट ऑपरेटर द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है।

क्या-क्या कर सकता है रोबोट डॉग

रोबोट डॉग की सबसे खास बात यह है कि यह लड़ाकू दल के साथ काम कर सकता है और कई मामलों में इंसानों की जगह ले सकता है। यह टोही (सैन्य परीक्षण) कर सकता है और फोटो को अपने ऑपरेटर को भेज सकता है। इसके अलावा यह टारगेट की पहचान कर सकता है और उन पर राइफल से गोली भी चला सकता है।

वीडियो में मॉक ड्रिल भी दिखाया गया है कि जिसमें रोबोट पीएलए के सैनिकों के साथ एक इमारत में घुसपैठ करने के बाद आतंकवादी को मार गिराता है। वीडियो के अनुसार, इसके पेट पर बैटरी और पावर सिस्टम लगा है और एक बार की चार्जिंग में दो घंटे तक काम कर सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article