टेक एंड गैजेट्स

CAIT और Meta की पहल: 25000 महिला व्यापारियों को देंगे डिजिटल कौशल की ट्रेनिंग

Meta digital skills: इस पहल का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक विश्वसनीय ऑनलाइन उपस्थिति बनाने, उत्पादों को प्रदर्शित करने, ऑटोमेटिक मैसेज तैयार करने और व्हाट्सएप पर विज्ञापन चलाने में मदद करना है।

Image

व्यापार सखी

Meta digital skills: खुदरा कारोबारियों का टॉप संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और टेक्नोलॉजी कंपनी मेटा ने व्हाट्सएप बिजनेस ऐप का उपयोग करके देशभर में 25,000 महिला व्यापारियों को डिजिटल कौशल से लैस करने के लिए पहल ‘व्यापार सखी’ शुरू की है।

क्या है ‘व्यापार सखी’

‘व्यापार सखी’ का पहला चरण जून से नवंबर, 2025 तक चलेगा। इसमें कई भारतीय भाषाओं में व्यक्तिगत प्रशिक्षण प्रदान किये जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक विश्वसनीय ऑनलाइन उपस्थिति बनाने, उत्पादों को प्रदर्शित करने, ऑटोमेटिक मैसेज तैयार करने और व्हाट्सएप पर विज्ञापन चलाने में मदद करना है।

एक बयान के अनुसार, कैट की महिला इकाई प्रशिक्षण का नेतृत्व करेगी। मेटा इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रमुख (सार्वजनिक नीति) शिवंत ठुकराल ने कहा, ‘‘भारत में लाखों महिलाओं की अगुवाई वाले कारोबार हैं और उन्हें सशक्त बनाना न केवल उपयुक्त है बल्कि यह हमारे देश की विशाल उद्यमशीलता क्षमता को उजागर करने के लिए भी महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि देशभर में महिलाओं को, विशेष रूप से मझोले और छोटे शहरों में, व्हाट्सएप की क्षमता के पूरी तरह से उपयोग करने के लिए सही डिजिटल कौशल और ज्ञान देने से न केवल उन्हें अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि यह उन्हें अपने समुदायों को बेहतर समर्थन और लाभ पहुंचाने में भी सक्षम बनाएगा।’’

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article