टेक एंड गैजेट्स

Budget 2024 Mobile App: मोबाइल पर मिलेगी बजट की पूरी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड

Budget 2024 Mobile App: इस वर्ष भी बजट 2024 को "पेपरलेस फॉर्म" में प्रस्तुत किया गया है। केंद्रीय बजट डॉक्यूमेंट आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर आसानी से देखा जा सकता है। इसे आप अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में पढ़ सकते हैं।

Image

Budget 2024 Mobile App

Photo : Times Now Digital

Budget 2024 Mobile App: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आज अंतरिम बजट पेश कर दिया है। बता दें कि यह निर्मला सीतारमण का छठा और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने हर घर जल, सभी के लिए बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक अकाउंट खोलने के लिए काम किया है। खाद्यान्न की चिंताओं को दूर किया है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। यदि आप भी पूरे बजट को मोबाइल पर देखना और पढ़ना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम बजट ऐप को डाउनलोड करने और मोबाइल पर देखने का तरीका बता रहे हैं।

Budget 2024 Mobile App: हिंदी और इंग्लिश में मिलेगी जानकारी

इस वर्ष भी बजट 2024 को "पेपरलेस फॉर्म" में प्रस्तुत किया गया है। केंद्रीय बजट डॉक्यूमेंट आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर आसानी से देखा जा सकता है। इसे आप अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में पढ़ सकते हैं। बजट डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए आप सीधे केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) पर जा सकते हैं या ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

Budget 2024 Mobile App: ऐसे डाउनलोड करें मोबाइल ऐप

  • सबसे पहले सरकार के आधिकारिक वेब पोर्टल https://www.indiabudget.gov.in/downloadapp.php पर जाएं।
  • यहां आपको होम पेज से 'Download Mobile Application' वाले सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां आपको केंद्रीय बजट ऐप डाउनलोड सेंटर का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके लिए आपको एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के हिसाब से ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  • यानी यदि आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो एंड्रॉयड ऐप पर क्लिक करें और यदि आप आईफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आईओएस वाले ऑप्शन पर जाएं।
  • लिंक की मदद से ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
  • अब ऐप ओपन करें और यहां से आप बजट को डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे ऐप पर भी पढ़ सकते हैं।
  • बजट डॉक्यूमेंट के अलावा आप यहां से बजट भाषण, बजट की विशेष बातें और बजट से संबंधित अन्य जानकारी भी देख सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article