टेक एंड गैजेट्स

आ गया BSNL का 5G यूनिवर्सल सिम कार्ड, अपनी पसंद से ले सकेंगे मोबाइल नंबर

BSNL Universal SIM Platform: सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि ओवर-द-एयर (ओटीए) और यूनिवर्सल सिम (यूएसआईएम) प्लेटफार्म बीएसएनएल मोबाइल ग्राहकों को तुरंत मोबाइल नंबर चुनने की सुविधा प्रदान करता है। कंपनी पूरे देश में धीरे-धीरे 4जी नेटवर्क शुरू कर रही है।

Image

Image- BSNL INDIA/ JYOTIRADITYA SCINDIA

BSNL Universal SIM Platform: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 4G और 5जीG पर काम करने वाले ‘ओवर-द-एयर’ (OTA) और यूनिवर्सल सिम (USIM) प्लेटफार्म पेश करेगी। इससे ग्राहक भौगोलिक दायरे के बिना सिम बदल सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को अपनी पसंद का नंबर चुनने की सुविधा भी मिलेगी।

4G/5G में अपग्रेड हो जाएंगे सिम कार्ड

BSNL की इस नई टेक्नोलॉजी का फायदा यह है कि यदि आप BSNL की 4G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं और भविष्य में टेलीकॉम कंपनी अपना 5G नेटवर्क लाती है तो आप इसी सिम की मदद से BSNL 5G का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि ओटीए डिवाइस को टेस्टिंग डिवाइस से जोड़ने की विधि है। बीएसएनएल ने कहा कि पायरो होल्डिंग्स के सहयोग से विकसित इस प्लेटफार्म का उद्घाटन चंडीगढ़ में किया गया। इसमें त्रिची में आपदा ‘रिकवरी साइट’ भी शामिल है।

बीएसएनएल ने कहा, ‘‘नया 4जी और 5जी उपयुक्त प्लेटफार्म देश भर के सभी बीएसएनएल ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी और सर्विस क्वालिटी प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी पूरे देश में धीरे-धीरे 4जी नेटवर्क शुरू कर रही है।"

बीएसएनएल 4G-5G नेटवर्क होंगे बेहतर

बयान में कहा गया है, ‘‘बीएसएनएल 4G और 5G के लिए नेटवर्क को बेहतर कर रही है। ऐसे में इस प्लेटफार्म की शुरुआत इस कदम के अनुकूल है...यह डिजिटल अंतर को पाटने और ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों को सशक्त बनाने तथा अत्याधुनिक टेलीकॉम सर्विस तक समान रूप से पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में बीएसएनएल के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। ’’

बयान में कहा गया है कि ओवर-द-एयर (ओटीए) और यूनिवर्सल सिम (यूएसआईएम) प्लेटफार्म बीएसएनएल मोबाइल ग्राहकों को तुरंत मोबाइल नंबर चुनने की सुविधा प्रदान करता है और भौगोलिक प्रतिबंधों के बिना सिम बदलने में सक्षम बनाता है।

BSNL 5G से हुआ वीडियो कॉल

बीएसएनएल ने भारत में अपनी 5जी सर्विस की टेस्टिंग शुरू कर दी है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में इसकी टेस्टिंग के दौरान बीएसएनएल 5जी नेटवर्क पर वीडियो कॉल भी किया था। केंद्रीय मंत्री ने इसका वीडियो एक्स पर पोस्ट किया था। पोस्ट में मंत्री ने लिखा, "बीएसएनएल के 5जी इनेबल फोन कॉल की टेस्टिंग की।" बता दें कि बीएसएनएल 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग के लिए सिंधिया सी-डॉट परिसर में मौजूद थे।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article