टेक एंड गैजेट्स

Tech Layoffs: डेल-इंटेल के बाद एक और टेक कंपनी में छंटनी, हजारों लोगों की जाएगी नौकरी

Cisco Layoffs: इंटरनेट ट्रैफिक को डायरेक्ट करने वाले राउटर और स्विच बनाने वाली कंपनी सिस्को (Cisco) ने छंटनी करने वाली है। कंपनी इस बार करीब 4000 लोगों को घर का रास्ता दिखाएगी। इससे पहले भी कंपनी ने फरवरी 2023 में करीब 4 हजार लोगों को निकाला था।

Image

Cisco Layoffs (image-Istock)

Cisco Layoffs: टेक सेक्टर में एक बाद फिर छंटनी का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में डेल और इंटेल जैसी टेक कंपनियों ने छंटनी की घोषणा की है अब सिस्को (Cisco) ने भी छंटनी की तैयारी कर ली है। सिस्को इस साल छंटनी का दूसरा दौर लागू करने जा रहा है, जिसमें हजारों कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा क्योंकि कंपनी अपना ध्यान साइबर सुरक्षा और एआई पर फोकस कर रही है। बता दें कि सिस्को, इंटरनेट ट्रैफिक को डायरेक्ट करने वाले राउटर और स्विच बनाने वाली लीडिंग कंपनी है।

पहले 4,000 कर्मचारियों को भेजा था घर

बता दें कि इससे पहले भी कंपनी बड़ी मात्रा में छंटनी कर चुकी है। इससे पहले फरवरी 2023 में छंटनी की घोषणा की गई थीं, जिसमें 4,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आगामी छंटनी से कर्मचारियों की संख्या भी इतनी ही हो सकती है और कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों के साथ ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। यानी साल के आखिर तक कंपनी छंटनी कर सकती है।

Dell ने 12,500 कर्मियों को निकाला

हाल ही में लैपटॉप दिग्गज डेल ने 12,500 कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी ने बड़े पुनर्गठन की घोषणा करते हुए कहा कि हम कमजोर हो रहे हैं। हम मैनेजमेंट स्तर को ठीक कर रहे हैं और जहां हम निवेश करते हैं, वहां पुनः प्राथमिकता दे रहे हैं। कंपनी के इस फैसले से 10% कर्मचारी प्रभावित होंगे।

वहीं इंटेल ने 15,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। कंपनी 2024 के अंत तक कर्मचारियों की छंटनी करेगी। अमेरिकी चिप निर्माता ने कहा कि वह वित्तीय सुधार की योजना बना रहा है। बता दें कि 29 जून तक इंटेल में करीब 116,500 वर्कफॉर्स है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article