टेक एंड गैजेट्स

Jio-Airtel के नक्शे कदम पर BSNL, चुपचाप घटा दी एक और सस्ते रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी

अगर आपके पास सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL का सिम है तो आपके लिए काम की खबर है। बीएसएनएल ने चुपचाप एक और सस्ते और किफायती प्लान के ऑफर में बड़ा बदलाव किया है। BSNL ने इससे पहले 147 रुपये के रिचार्ज प्लान में भी बदलाव किया था।

Image

बीएसएनएल लगातार अपने रिचार्ज प्लान्स के ऑफर्स में बदलाव कर रहा है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

BSNL cheapest plan Validity reduced: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल हमेशा से ही सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती रही है। हालांकि पिछले कुछ समय से बीएसएनएल लगातार अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दे रहा है। कंपनी ने हाल ही में कुछ रिचार्ज प्लान्स के बेनिफिट्स में कटोती की थी। अब BSNL की तरफ से एक और प्लान के ऑफर्स में कटौती कर दी गई है। इस बार बीएसएनएल ने 147 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के ऑफर्स में कैची चलाई है।

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी कंपनी ने कुछ दिन पहले ही 99 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में बदलाव किया था। अब कंपनी ने चुपचाप एक और सस्ते प्लान की वैलिडिटी घटा दी है। बीएसएनएल की तरफ से लगातार उठाए जा रहे ऐसे कदम से उन लोगों की परेशानी बहुत अधिक बढ़ चुकी है जो सस्ते प्लान्स के लिए BSNL में स्विच कर चुके थे या फिर इसकी प्लानिंग कर रहे हैं।

ग्राहकों की जेब का बढ़ा बोझ

कंपनी ने 99 रुपये से पहले 197 रुपये के प्लान में भी कई बड़े बदलाव किए थे। सरकारी कंपनी का 147 रुपये का प्लान अभी तक ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा था लेकिन अब कम वैलिडिटी मिलेगी। अब आपको इस प्लान में सिर्फ 25 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाएगी। वैलिडिटी घटने की वजह से यूजर्स की जेब पर भी एक्स्ट्रा बोझ पड़ने वाला है। इस प्लान में ग्राहकों को पहले प्रतिदिन 4.9 रुपये का खर्च आता था लेकिन अब यह खर्च बढ़कर 5.88 रुपये हो गया है।

हालांकि कंपनी ने एक राहत ग्राहकों को जरूर दी है। BSNL ने इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाली वैलिडिटी के अलावा और कोई बदलाव नहीं किया है। इस प्लान में आपको सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी। आपको बता दें कि अगर आप इस रिचार्ज प्लान को खरीदते हैं तो आपको कुल 10GB डेटा मिलता है। आपको रिचार्ज प्लान में फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article