टेक एंड गैजेट्स

Bhai Dooj 2022 WhatsApp Video Status: स्टेटस में लगाने के लिए ऐसे डाउनलोड करें वीडियोज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 10:09 AM IST

Bhai Dooj 2022 WhatsApp Video Status Download: आज भाई दूज देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर अगर आप वीडियो स्टेटस में लगाना चाहते हैं। तो इसका तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं।

Image

Bhai Dooj 2022

Photo : iStock

Bhai Dooj 2022 WhatsApp Video Status Download: भारत में इस साल भाई दूज का पर्व आज यानी 26 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। ये त्योहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। भाई आज के दिन बहन के घर जाते हैं और बहनें भाई को तिलक लगाती हैं। आजकल सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल लोग खूब करते हैं। ऐसे में त्योहारों के मौके पर लोग वीडियो स्टेटस भी लगाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी WhatsApp, Instagram या फेसबुक जैसे किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं और भाई दूज के मौके पर वीडियो स्टेटस में लगाना चाहते हैं। तो इसे डाउनलोड करने का तरीका हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

ऐसे डाउनलोड करें वीडियो:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • फिर यहां टॉप सर्च बार से Bhai Dooj Video Status या Festival Video Status लिखकर सर्च करना होगा।
  • फिर सर्च रिजल्ट में आए ऐप्स में से एक दो को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा।
  • इसके बाद जिस ऐप के वीडियो पसंद आए उसे डाउनलोड कर गैलरी में सेव कर लें।
  • ध्यान रहे कि ऐसे ऐप्स काफी ads के साथ आते हैं। ऐसे में सावधानी के साथ क्लिक करें।

YouTube पर करें सर्च:

YouTube पर जाएं और सर्च में Bhai Dooj WhatsApp Status लिखकर सर्च करें। इसके बाद सर्च रिजल्ट में सामने आए वीडियोज को देखें। फिर जो वीडियो पसंद आए उसका लिंक कॉपी कर लें और SSyoutube जैसे किसी फ्री यूट्यूब डाउनलोडर पर जाकर पेस्ट कर दें और आगे की प्रक्रिया अपनाकर वीडियो को डाउनलोड कर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article