टेक एंड गैजेट्स

Asus ने भारत में लॉन्च किया ऑल-इन-वन डेस्कटॉप पीसी, मिलेगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Asus ने भारतीय बाजार में अपना एक ऑल इन वन डेस्कटॉप पीसी लॉन्च कर दिया है। आसुस के इस पीसी में Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1TB स्टोरेज तक की स्टोरेज है।

Image

Asus ने भारत में लॉन्च किया ऑल-इन-वन डेस्कटॉप पीसी, मिलेगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

ताइवान की टेक कंपनी Asus ने भारतीय बाजार में अपना नया Asus VM441 AiO ऑल-इन-वन डेस्कटॉप पीसी लॉन्च कर दिया है। यह नया डिवाइस Copilot+ PC कैटेगरी में आता है और इसमें Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर के साथ AI आधारित फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसका Hexagon NPU 45 ट्रिलियन ऑपरेशंस प्रति सेकंड (TOPS) तक की AI परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

कीमत और उपलब्धता

Asus VM441 AiO को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,01,990 रुपये रखी गई है, जबकि 1TB स्टोरेज वेरिएंट 1,11,990 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह डेस्कटॉप Asus Exclusive Stores, Asus E-shop, Flipkart, Amazon, Croma, ROG Stores और अन्य अधिकृत रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

24-इंच फुल HD टचस्क्रीन डिस्प्ले

Asus VM441 AiO में 24-इंच का फुल HD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो 100 प्रतिशत sRGB कलर कवरेज और 300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88 प्रतिशत है और इसमें 178-डिग्री व्यूइंग एंगल मिलता है। कंपनी ने इसमें एडजस्टेबल टिल्ट सपोर्ट और 22mm स्टैंड भी दिया है, जिससे यूजर्स को बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

AI फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस

यह ऑल-इन-वन पीसी Windows 11 Home पर काम करता है। इसमें Snapdragon X प्रोसेसर, Adreno GPU और Hexagon NPU दिया गया है। डिवाइस को 16GB और 32GB LPDDR5x RAM ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। AI आधारित नॉइज कैंसलेशन तकनीक बैकग्राउंड शोर को कम करने में मदद करती है, जिससे वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स का अनुभव बेहतर होता है।

Dolby Atmos स्पीकर्स और 5MP कैमरा

Asus VM441 AiO में ड्यूल 3W फ्रंट-फेसिंग स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा इसमें 5-मेगापिक्सल IR कैमरा दिया गया है, जो Windows Hello फेसियल रिकग्निशन फीचर को सपोर्ट करता है। कैमरे के साथ प्राइवेसी शटर भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

डिवाइस में USB Type-C पोर्ट, HDMI पोर्ट, Ethernet पोर्ट, USB Type-A पोर्ट्स, हेडफोन जैक और माइक्रोफोन सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट मिलता है।

करीब 5.47 किलोग्राम वजन वाले इस पीसी के साथ कंपनी वायरलेस कीबोर्ड और माउस भी दे रही है। साथ ही खरीदारों को Microsoft Office Home 2024 और Microsoft 365 Basic का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसमें 100GB OneDrive क्लाउड स्टोरेज शामिल है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article