Vi ने उतारा 151 रुपये का नया प्रीपेड प्लान, तीन महीने के लिए फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 08:33 PM IST

Vi (Vodafone Idea) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए प्रीपेड ऐड-ऑन पैक को लॉन्च किया है। इसमें तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस डेटा प्लान की कीमत 151 रुपये रखी गई है और इसमें 8GB डेटा ग्राहकों को मिलेगा।

Vi ने उतारा 151 रुपये का नया प्रीपेड प्लान, तीन महीने के लिए फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

Vi (Vodafone Idea) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए प्रीपेड ऐड-ऑन पैक को लॉन्च किया है। इसमें तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस डेटा प्लान की कीमत 151 रुपये रखी गई है और इसमें 8GB डेटा ग्राहकों को मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी भी मिलेगी। 

Vi की वेबसाइट के मुताबिक इस नए 151 रुपये वाले प्रीपेड ऐड-ऑन पैक में ग्राहकों को टोटल 8GB डेटा मिलेगा। साथ ही इसमें ग्राहकों को तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलेगी। 

Vi ने 151 रुपये की ही तरह हाल ही में एक 82 रुपये वाले डेटा-ऐ़ड ऑन पैक को भी पेश किया था। इसमें ग्राहकों को 28 दिन के लिए SonyLiv mobile subscription ग्राहकों दिया जा रहा है। इसमें प्लानमें 14 दिन की वैलिडिटी के साथ 4GB डेटा भी मिलता है। 

आपको बता दें IPL सीजन में कई कंपनियों ने Disney+ Hotstar वाले प्लान्स पेश किए हैं। इस महीने की शुरुआत में एयरटेल ने ऐसे ही 399 रुपये और 839 रुपये वाले दो प्लान्स पेश किए थे। इसमें तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन ग्राहकों को दिया जाता है। 

एयरटेल के इन प्लान्स में वॉयस कॉलिंग सपोर्ट और रोज 100SMS भी दिए जाते हैं। 399 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें रोज 2.5GB डेटा दिया जाता है। वहीं, 839 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी के दौरान रोज 2GB डेटा दिया जाता है। 

End of Article