अपने WhatsApp अकाउंट को सेफ रखने के लिए जरूर इस्तेमाल करें ये 6 फीचर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 03:10 PM IST

WhatsApp दुनियाभर में एक काफी पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। इसका इस्तेमाल लोग पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कामों के लिए करते हैं। लेकिन, ज्यादा पॉपुलर होने की वजह से इसमें स्टॉकिंग और स्पैम का खतरा भी बढ़ जाता है। हाालंकि, वॉट्सऐप कई ऐसे फीचर्स यूजर्स को ऑफर करता है, जिससे वे अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं।

अपने WhatsApp अकाउंट को सेफ रखने के लिए जरूर इस्तेमाल करें ये 6 फीचर्स

WhatsApp दुनियाभर में एक काफी पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। इसका इस्तेमाल लोग पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कामों के लिए करते हैं। लेकिन, ज्यादा पॉपुलर होने की वजह से इसमें स्टॉकिंग और स्पैम का खतरा भी बढ़ जाता है। हाालंकि, वॉट्सऐप कई ऐसे फीचर्स यूजर्स को ऑफर करता है, जिससे वे अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं वॉट्सऐप अकाउंट रखने के लिए कुछ टिप्स। 

6 डिजिट पिन करें सेट

टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर वॉट्सऐप अकाउंट्स में सिक्योरिटी का एडिशनल लेयर ऐड करता है। इस फीचर को इनेबल करने के बाद वॉट्सऐप अकाउंट को एक्सेस करने के लिए 6 डिजिट पिन की जरूरत पड़ती है। इसे सेटिंग मेन्यू में जाकर एक्टिवेट किया जा सकता है। 

फिंगरप्रिंट या टच ID या फेस ID का करें उपयोग

वॉट्सऐप बायोमैट्रिक तरीके से भी अकाउंट्स को लॉक करने की फैसिलिटी देता है। यानी iPhone मॉडल्स में यूजर्स टच ID या फेस ID का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, एंड्रॉयड फोन्स में फिंगरप्रिंट लॉक का उपयोग यूजर्स कर सकते हैं। 

डिसअपीयरिंग मैसेज को करें इनेबल

इस फीचर को इनेबल करने के बाद वॉट्सऐप यूजर्स द्वारा भेजे गए मैसेज एक तय समय के बाद गायब हो जाते हैं। इसके लिए यूजर्स टाइम पीरियड तय कर सकते हैं। ये फीचर चैट और ग्रुप दोनों के लिए काम करता है। 

व्यू वंस फीचर

ये फीचर डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर की तरह काम करता है। व्यू वंस ऑप्शन को इनेबल करने के बाद भेजे गए फोटो या वीडियो रिसीवर द्वारा केवल एक बार देखने के बाद ही गायब हो जाता है। 

ब्लॉक एंड रिपोर्ट 

वॉट्सऐप यूजर्स उन यूजर्स को आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं जो खतरनाक मैसेज या स्पैम भेजेते हैं। यूजर्स ऐसे लोगों को भी ब्लॉक कर सकते हैं, जिनसे वे चैट नहीं करना चाहते। यूजर्स ऐसे अकाउंट्स को रिपोर्ट भी कर सकते हैं। 

वॉट्सऐप ग्रुप्स के एडमिन कंट्रोल्स

वॉट्सऐप ग्रुप्स में ज्यादा कंट्रोल ऑफर करने के लिए प्लेटफॉर्म एडमिन को ये ताकत देता है कि वो ये डिसाइड करें कि कौन इस ग्रुप में मैसेज कर सकता है और कौन नहीं। 

End of Article