Samsung भारत में 5 जुलाई को एक नए Galaxy M-series स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसके लिए एक टीजर भी जारी किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये स्मार्टफोन Samsung Galaxy M13 5G होगा। ये फोन MediaTek Dimensity प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
ट्विटर पर एक टीजर वीडियो के जरिए सैमसंग ने Galaxy M-series स्मार्टफोन के आने की घोषणा की है। पोस्ट के मुताबिक, इस हैंडसेट को 5 जुलाई को 12:00pm IST को लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये अपकमिंग फोन Samsung Galaxy M13 का 5G वेरिएंट होगा।
Samsung Galaxy M13 5G के स्पेसिफिकेशन्स पहले कई बार लीक हुए हैं। इस फोन को पहले मॉडल नंबर SM-M135M के साथ फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन (FCC) सर्टिफिकेशन डेटाबेस में स्पॉट किया गया था। उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन ब्लू, ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश होगा।
Samsung Galaxy M13 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 6.5-इंच फुल-HD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 6GB तक रैम, 128GB तक स्टोरेज और वर्चुअल रैम सपोर्ट मिल सकता है।
एक पुराने लीक से ये भी पता चला था कि इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 5MP कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी दिए जाने की भी उम्मीद है।
