पार्टी में रंग जमा देगा ये पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर, आवाज सुनकर झूम उठेंगे, वॉयस कमांड से भी चलता है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 07:44 PM IST

Portronics ने भारत में Dash 12 TWS boombox स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। इसमें ट्विन 60W ड्राइवर्स और IPX5 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज में 9 घंटे तक चलाया जा सकता है। इसमें Karaoke के लिए माइक्रोफोन भी दिया गया है।

पार्टी में रंग जमा देगा ये पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर, आवाज सुनकर झूम उठेंगे, वॉयस कमांड से भी चलता है

Portronics ने भारत में Dash 12 TWS boombox स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। इसमें ट्विन 60W ड्राइवर्स और IPX5 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज में 9 घंटे तक चलाया जा सकता है। इसमें Karaoke के लिए माइक्रोफोन भी दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें USB टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट का सपोर्ट मौजूद है। 

Portronics Dash 12 की कीमत भारत में 12,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, अभी इसे डिस्काउंट वाली कीमत यानी 7,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहकों को इस स्पीकर के साथ 12 महीने की वारंटी भी मिलेगी। इसे Portronics.com, Amazon.in और मेजर ऑफलाइन-ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। इसे सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Portronics Dash 12 के स्पेसिफिकेशन्स 

इस बूमबॉक्स स्टाइल TWS स्पीकर में ट्विन ड्राइवर्स दिए गए हैं और ये लाउड और क्लियर ऑडियो के लिए 60W आउटपुट देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.0, AUX और USB का सपोर्ट मौजूद है। इसमें बिल्ट-इन मल्टी-कलर LED लाइट्स भी दिए गए हैं। 

इसमें Karaoke मोड के लिए एक माइक्रोफोन भी मौजूद है। ये हाउस पार्टीज के दौरान काम आएगा। इसमें bass और treble को एडजस्ट करने के लिए equalizer फंक्शन का सपोर्ट भी दिया गया है। 

कंपनी ने Dash 12 TWS स्पीकर में बिल्ट-इन वॉयस असिस्टेंट फीचर भी दिया है। इससे स्पीकर को हैंड्स-फ्री तरीके से भी ऑपरेट किया जा सकता है। 120W पावरफुल ऑडियो आउटपुट के लिए दो स्पीकर्स को आपस में कनेक्ट भी किया जा सकता है। 

Dash 12 की बैटरी 6,600mAh की है और यहां USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक सिंगल चार्ज में इसे 9 घंटे तक मैक्जिमम वॉल्यूम में 5 घंटे तक चलाया जा सकता है। 

End of Article