नहीं पड़ेगा भटकना! बिना इंटरनेट ऐसे इस्तेमाल करें Google Maps

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 01:52 PM IST

अगर आप किसी अननोन जगह पर फंस गए हैं और कहीं जाने के लिए खराब नेटवर्क की वजह से Google Maps की मदद नहीं ले पा रहे हैं। तो आपको दें गूगल मैप्स आपको ऐसी स्थिति से निकालने के लिए कई तरह के फीचर्स ऑफर करता है।

नहीं पड़ेगा भटकना! बिना इंटरनेट ऐसे इस्तेमाल करें Google Maps

अगर आप किसी अननोन जगह पर फंस गए हैं और कहीं जाने के लिए खराब नेटवर्क की वजह से Google Maps की मदद नहीं ले पा रहे हैं। तो आपको दें गूगल मैप्स आपको ऐसी स्थिति से निकालने के लिए कई तरह के फीचर्स ऑफर करता है। गूगल मैप्स यूजर्स को ऑफलाइन यूज के लिए भी फीचर ऑफर करता है। 

गूगल मैप्स ऑफलाइन फीचर की मदद से यूजर्स को बिना इंटरनेट वाली जगहों पर भी नेविगेशन में मदद मिलती है। इस फीचर की मदद से यूजर्स मैप को ऑफलाइन यूज के लिए पहले से ही डाउनलोड कर सकते हैं। इसका फायदा ये होता है कि आपको भटकना नहीं पड़ता। ऐसे में आइए जानते हैं कि ऑफलाइन यूज के लिए गूगल मैप्स को कैसे डाउनलोड किया जा सकता है। 

ऑफलाइन गूगल मैप्स ऐसे करें डाउनलोड: 

आपको बता दें प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपके पास गूगल मैप्स होना जरूरी है। ये iOS और Android दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। जैसे ही आपके फोन में ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाए इसके बाद आगे की प्रक्रिया करनी है। 

  • - सबसे पहले गूगल मैप्स ओपन कर आपको सर्च बार से उस लोकेशन को सर्च करना होगा, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हो। ध्यान रहे किसी स्पेसिफिक लोकेशन की जगह आपको बड़े एरिया या सिटी को सर्च करना होगा। 
  • - इसके बाद आपको स्क्रीन के बॉटम में लोकेशन का नाम दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही ये फुल स्क्रीन में आ जाएगा। यहां आपको कुछ और जानकारियां भी नजर आएंगी। 
  • - यहां टॉप राइट कॉर्नर पर आपको तीन डॉट्स दिखाई देंगे। एडिशनल ऑप्शन्स को चेक करने के लिए इस पर आपको टैप करना होगा। 
  • - इसके बाद पॉप-अप मेन्यू से आपको डाउनलोड ऑफलाइन मैप सेलेक्ट करना होगा। 
  • - इसके बाद आपको डाउनलोड करने के लिए एरिया सेलेक्ट करना होगा। फिर गूगल मैप्स आपको मैप में डाउनलोड करने के लिए निश्चित जगह दिखाएगा। 
  • - इसके बाद आपको डाउनलोड बटन प्रेस करना होगा। इसके बाद डाउनलोडिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और आप स्क्रीन में इसे देख सकेंगे। एक बार डाउनलोड होने के बाद आप मैप्स को ऑफलाइन यूज कर सकेंगे। 

आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि ये ऑफलाइन मैप 15 दिन के अंदर एक्सपायर हो जाता है और काफी डेटा और स्टोरेज भी कंज्यूम करता है। 

End of Article