आज तमाम सालों बाद बेहद करीब होंगे 'गुरु' और 'शनि',अद्भुत खगोलीय घटना पर Google का खास Doodle 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2020, 11:08 AM IST

Jupiter and Saturn are very close: आज खगोलीय घटनाक्रम के लिए बहुत ही खास दिन है। आज यानी 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन होगा और साल की सबसे लंबी रात की शुरुआत भी आज से होगी।

आज तमाम सालों बाद बेहद करीब होंगे 'गुरु' और 'शनि',अद्भुत खगोलीय घटना पर Google का खास Doodle 

21 दिसंबर यानि आज का दिन सोमवार को अनोखी एवं दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है आज गुरु या बृहस्पति (Jupiter) एवं ग्रह शनि (Saturn) बेहद करीब होंगे, इस खगोलीय घटना को बहुत अहम माना जा रहा है, गूगल सर्च इंजन ने भी इसका डूडल बनाकर इसे खास स्थान दिया है, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसकी बहुत चर्चा हो रही है, गौरतलब है कि ज्‍योतिष की नजर में गुरु और शनि का योग बेहद अहम माना जाता है।

दो बड़े ग्रह शनि (Saturn) और गुरु या बृहस्पति (Jupiter) काफी करीब होंगे इस खगोलीय घटना को ग्रेट कजंक्शन (Great Conjunction) कहते हैं।Google Doodle में दिखाया गया है कि कैसे दोनों ग्रह एक-दूसरे के पास आते हैं।

आज 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन होगा और साल की सबसे लंबी रात भी आज होगी।गौरतलब है कि शनि को कर्मों का देवता माना जाता है, तो वहीं गुरु आपको अच्‍छे कर्मों का फल देते हैं सौरमंडल में होने जा रही खगोलीय घटना का आकलन ज्योतिष शास्त्री भी अपने तरीके से कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि पृथ्वी से देखने पर अहसास होगा कि ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के ऊपर आ गए हैं, लेकिन असल में दोनों छह अंश पर होने के बावजूद एक दूसरे से करीब 73 किलोमीटर दूर रहेंगे।

End of Article