पिछले एक दो साल में टेक कंपनियों की तरफ से कई सारे टैबलेट मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। अगर आप एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। बाजार में अब एक ऐसा टैबलेट भी मौजूद है जिसमें आपको इनवर्टर जैसी बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलने वाला है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप टेंशन फ्री हो कर दिनभर टैबलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हम जिस टैबलेट की बात कर रहे हैं उसे Ulefone की तरफ से पेश किया गया है। रग्ड स्मार्टफोन बनाने के लिए जानी जाने वाली कंपनी Ulefone ने अब मार्केट में 24,200mAh कैपेसिटी वाला टैबलेट मार्केट में पेश किया है। आपको बता दें कि इतनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला टैबलेट है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
लॉन्च हुए दो धाकड़ टैबलेट
Ulefone ने बाजार में Armor Pad 5 सीरीज पेश कर दी है। इस सीरीज में कंपनी की तरफ से दो धमाकेदार टैबलेट लॉन्च किए गए हैं जिसमें Armor Pad 5 Ultra और Armor Pad 5 Pro शामिल हैं। बड़ी बैटरी क्षमता के अलावा इन दोनों ही टैबलेट में कई सारे हाईटेक फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। Armor Pad 5 Ultra में कंपनी ने प्रोजेक्टर फीचर भी दिया है।
बड़ी बैटरी के साथ धांसू चिपसेट का सपोर्ट
Armor Pad 5 सीरीज के दोनों टैबलेट्स 24,200mA बैटरी क्षमता के साथ आते हैं। कंपनी क्लेम की मानें तो एक बार फुल चार्ज करने पर इसमें यूजर्स को 1662 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट सीरीज में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400X 5G चिपसेट का सपोर्ट दिया है। डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ आप इस टैबलेट में आसानी से गेमिंग जैसे हैवी टास्क को भी कर पाएंगे।
अल्ट्रा मॉडल में आपको प्रोजेक्टर मिलता है जो कि 960 x 540 रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने एक डेडीकेटेड प्रोजेक्टर कंट्रोल और वन की क्विक एक्सेस जैसे तगड़े फीचर्स दिए हैं। Armor Pad 5 Ultra और Armor Pad 5 Pro दोनों ही टैबलेट में कंपनी ने आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट दिया है।
दमदार कैमरा सेटअप
Armor Pad 5 सीरीज की 24,200mAh बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें यूजर्स को 10W की रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। टैबलेट में 109 घंटे तक का टॉकटाइम और 109 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। बता दें कि कंपनी ने टैबलेट के बैक पैनल में 754 LED वाले डुअल एलईडी लाइट्स दिए गए हैं। फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट में कंपनी ने 11 इंच का FHD डिस्प्ले दिया है।
