टेक एंड गैजेट्स

Apple ने WWDC 2026 इवेंट की डेट का किया ऐलान, इस बार आ सकता है AI वाला Siri

इस साल का इवेंट मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्लेटफॉर्म में बदलाव और Siri के अपकमिंग अपग्रेडस पर फोक्स्ड हो सकता है। इस कार्यक्रम का ऑनलाइन टेलिकास्ट दुनिया भर में Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और YouTube चैनल के जरिए होगा।

Image

एप्पल के अपमकिंग इवेंट में कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

WWDC 2026 Event Date: Apple ने आखिरकार अपने मोस्ट अवेटेड WWDC 2026 इवेंट ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। यह एक बड़ा डेवलपर इवेंट है, जिसमें कंपनी iPhone, iPad और AI आधारित नए फीचर्स के लिए अपने अगले सॉफ्टवेयर अपडेट दिखाती है। यह इवेंट 8 जून से 12 जून तक चलेगा। इसका मुख्य कीनोट 8 जून को होगा, जो सुबह 10:00 बजे (PT समय) शुरू होगा।

इस साल का इवेंट मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्लेटफॉर्म में बदलाव और Siri के अपकमिंग अपग्रेडस पर फोक्स्ड हो सकता है। इस कार्यक्रम का ऑनलाइन टेलिकास्ट दुनिया भर में Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और YouTube चैनल के माध्यम से किया जाएगा।

Apple WWDC 2026 को लाइव कब और कहां देखें

Apple का कीनोट इवेंट 8 जून को सुबह 10 बजे PT पर शुरू होगा जिसे आप भारत में रात 10:30 बजे से देख पाएंगे। आप Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और Apple के आधिकारिक YouTube चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि डेवलपर्स के लिए 'Platform State of the Union' सेशन उसी दिन बाद में दोपहर 1:00 बजे PT पर शुरू होगा।

iOS 27 और ज्यादा स्मार्ट Siri की उम्मीद

WWDC 2026 में सबसे बड़ी घोषणा में से एक iOS 27 हो सकती है। इसके साथ ही iPad, macOS और Apple के अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए भी नए अपडेट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple एक बहुत उन्नत Siri भी पेश कर सकता है। इसे AI फीचर्स से और बेहतर बनाया जाएगा। उम्मीद है कि यह Siri ChatGPT जैसे चैटबॉट की तरह बातचीत करने का अनुभव दे सकेगी।

अगर रिपोर्ट्स पर भरोसा करें, तो Apple Siri के इंटरफ़ेस के कुछ हिस्सों को भी नया रूप दे सकता है। इसमें ऐसे चमकदार विज़ुअल इफेक्ट हो सकते हैं, जो Siri के एक्टिव होने पर अपने आप दिखें। इस साल के इवेंट की टैगलाइन ‘Coming Bright Up’ है, जिससे संकेत मिलता है कि कीनोट में Apple Intelligence और Siri पर खास ध्यान दिया जा सकता है।

Swift में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड्स

WWDC 2026 के इनविटेशन में Swift का लोगो एक गहरे बैकग्राउंड पर साफ़ दिखाई दे रहा है। डेवलपर कम्युनिटी के कई लोग इसे Swift और Apple के डेवलपर इकोसिस्टम में बड़े बदलावों का संकेत मान रहे हैं।

हालांकि WWDC कॉन्फ्रेंस में Swift से जुड़ी घोषणाएं अक्सर सामान्य ही रही हैं, लेकिन इस बार इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को खास तरीके से दिखाना यह संकेत दे सकता है कि Apple ने डेवलपर्स के लिए कुछ बड़ा प्लान किया है। इस हफ्ते के दौरान Apple डेवलपर लैब्स, ग्रुप Q&A सेशन, टेक्निकल वीडियो गाइड और कोडिंग पर फोकस करने वाले कई सेशन भी आयोजित करेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article