Bluetooth Earbuds से क्यों दूरी बना रहे सेलिब्रिटी, फिर ट्रेंड में आया वायर्ड हेडफोन! क्या है कोई खतरा?

Bluetooth Earbuds से अब लोगों का इंट्रेस्ट कम होता हुआ दिख रहा है। कई सारे सेलिब्रिटीज भी अब वायर्ड ईयरफोन्स पर ही ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। आइए आपको इसके 5 बड़े कारण बताते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 19 2026, 18:30 IST
वायर्ड ईयरफोन्स का वापस आया दौरImage Credit : IStock01 / 08

वायर्ड ईयरफोन्स का वापस आया दौर

जहां एक तरफ नई-नई टेक्नोलॉजी सामने आ रही है वहीं ईयरफोन्स को लेकर एक बार फिर से पुराना दौर वापस आता हुआ दिख रहा है। पिछले कुछ समय में सेलिब्रिटीज से लेकर आम यूजर्स के बीच में वायर्ड हेडफोन्स का क्रेज काफी देखा गया है।

स्पोर्ट्स पर्सन से लेकर सेलिब्रिटीज के बीच बढ़ा क्रेजImage Credit : IStock02 / 08

स्पोर्ट्स पर्सन से लेकर सेलिब्रिटीज के बीच बढ़ा क्रेज

कई सारे बॉलीवुड स्टार्स, स्पोर्ट्स प्लेयर्स और बिजनेसमैन अब वॉयर्ड हेडफोन्स की तरफ इंट्रेस्ट ज्यादा दिखा रहे हैं। वायर्ड हेडफोन्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पिछले पांच साल में बिक्री में गिरावट के बावजूद वायर्ड ईयरफोन के रेवेन्यू में करीब 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

वायर्ड ईयरफोन्स इस्तेमाल करने के 5 बड़े कारणImage Credit : IStock03 / 08

वायर्ड ईयरफोन्स इस्तेमाल करने के 5 बड़े कारण

अगर आप एक नया हेडफोन या फिर ईयरबड्स खरीदने जा रहे हैं तो आइए आपको 5 ऐसे कारण के बारे में बताते हैं जिससे लोगों का इंट्रेस्ट वॉयर्ड हेडफोन्स और ईयरफोन्स की तरफ इंट्रेस्ट तेजी से बढ़ रहा है।

बेहतर साउंड क्वालिटी और जीरो लैगImage Credit : IStock04 / 08

बेहतर साउंड क्वालिटी और जीरो लैग

वायर्ड हेडफोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आवाज ब्रेक नहीं होती और साफ तरह से सामने वाली की आवाज सुनाई देती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ऑडियो कम्प्रेशन या देरी (Latency) नहीं होती। इसलिए ये संगीत सुनने वालों और प्रोफेशनल कलाकारों के लिए ज़्यादा बेहतर माने जाते हैं।

चार्जिंग की कोई चिंता नहींImage Credit : IStock05 / 08

चार्जिंग की कोई चिंता नहीं

सेलिब्रिटीज का शेड्यूल बहुत ही व्यस्त होता है। ऐसे में वायरलेस ईयरबड्स को बार-बार चार्ज करने या बैटरी खत्म होने की चिंता से बचने के लिए वायर्ड हेडफोन ज्यादा आसान और भरोसेमंद विकल्प होते हैं।

डेटा सुरक्षा और प्राइवेसीImage Credit : IStock06 / 08

डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी

ब्लूटूथ डिवाइस को हैक करना आसान होता है और इससे बातचीत इंटरसेप्ट होने का भी खतरा रहता है। अपनी बातचीत और प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए कई मशहूर हस्तियां वायर्ड डिवाइस को भी इस्तेमाल करते हैं।

नया रेट्रो और कूल फैशन ट्रेंडImage Credit : IStock07 / 08

नया रेट्रो और कूल फैशन ट्रेंड

आजकल की जेनरेशन (Gen Z) और कई हॉलीवुड-बॉलीवुड सितारों (जैसे शाहिद कपूर, जेंडया आदि) के लिए तारों वाला हेडफोन एक नया रेट्रो स्टाइल और कूल फैशन स्टेटमेंट बन गया है।

कोई तकनीकी रुकावट नहींImage Credit : IStock08 / 08

कोई तकनीकी रुकावट नहीं

वायर्ड ईयरफोन्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिवाइस पेयरिंग या अलग से ऐप अपडेट करने का कोई झंझट नहीं होता। इतना ही नहीं कई बार कुछ ब्लूटूथ ईयरफोन्स में ब्लास्ट की भी खबरें सामने आई हैं, वॉयर्ड हेडफोन्स ऐसी घटनाओं से बचने में भी मदद करती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!