AC चलाने के लिए कितने वाट का स्टेबलाइजर लगता है? एक गलती पड़ सकती है भारी

AC चलाने के लिए कितने वाट का स्टेबलाइजर लगता है? इस बारे में बहुत से लोगों को कंफ्यूजन होता है। आइए आपको बताते हैं कि 1.5 टन और 2 टन स्प्लिट एसी के लिए आपको कितने वाट का स्टेबलाइजर खरीदना चाहिए?

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 19 2026, 20:25 IST
AC के लिए सही स्टेबलाइज जरूरी?Image Credit : IStock01 / 10

AC के लिए सही स्टेबलाइज जरूरी?

एयर कंडीशनर (AC) आज लगभग हर घर और ऑफिस की जरूरत बन चुका है। लेकिन AC को लंबे समय तक सही तरीके से चलाने के लिए सही क्षमता (Capacity) वाला स्टेबलाइजर चुनना बहुत जरूरी होता है।

सिर्फ क्षमता देखकर न खरीदें स्टेबलाइजरImage Credit : IStock02 / 10

सिर्फ क्षमता देखकर न खरीदें स्टेबलाइजर

कई लोग सिर्फ स्टेबलाइजर की क्षमता को देखकर ही उसे खरीद लेते हैं लेकिन यह गलत है। AC में कौन सा स्टेबलाइजर लगेगा यह पूरी तरह से यह बात पर निर्भर करता है कि एसी कितनी क्षमता का है।

AC के लिए कितने वाट का स्टेबलाइजल लगता है?Image Credit : IStock03 / 10

AC के लिए कितने वाट का स्टेबलाइजल लगता है?

अगर आपने नया एसी खरीदा है या फिर घर में लगे एसी के लिए नया स्टेबलाइजर खरीदने जा रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आपको कितने वाट या फिर KVA का स्टेबलाइजर खरीदना चाहिए।

AC के लिए स्टेबलाइजर क्यों जरूरी है?Image Credit : IStock04 / 10

AC के लिए स्टेबलाइजर क्यों जरूरी है?

सबसे पहले आपको बता दें कि अक्सर कई इलाकों में वोल्टेज ऊपर-नीचे होता रहता है। वोल्टेज कम ज्यादा होने से एसी के जरूरी पार्ट्स जैसे कंप्रेसर, PCB बोर्ड, मोटर या फिर इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स खराब हो सकते हैं। स्टेबलाइजर का काम AC को सुरक्षित वोल्टेज देना होता है ताकि मशीन बिना नुकसान के सही तरीके से काम करे।

AC कितने वाट बिजली खाता है?Image Credit : IStock05 / 10

AC कितने वाट बिजली खाता है?

आपके घर में लगा एसी कितनी बिजली की खपत करता है यह उसकी क्षमता और स्टार रेटिंग पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर 1 टन का AC 900-1300 वॉट की खपत करता है।

1.5 टन और 2 टन एसी में बिजली की खपतImage Credit : IStock06 / 10

1.5 टन और 2 टन एसी में बिजली की खपत

भारत में सबसे ज्यादा 1.5 टन क्षमता वाले एयर कंडीशनर इस्तेमाल होते हैं। 1.5 टन स्प्लिट एसी लगभग 1400-2000 वॉट बिजली की खपत करता है। वहीं 2 टन क्षमता वाला एयर कंडीशनर लगभग 1800 से 3000 वॉट बिजली की खपत करता है।

स्टेबलाइजर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखेंImage Credit : IStock07 / 10

स्टेबलाइजर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें

अगर आप एयर कंडीशनर के लिए एक नया स्टेबलाइजर खरीदने जा रहे हैं तो आपको एक बात का खास ध्यान रखना होगा। स्टेबाइजर लेते समय सिर्फ उसकी रनिंग वॉट न देखें बल्कि स्टार्टिंग लोड क्षमता का भी ध्यान रखें।

स्टेबलाइजर में KVA का क्या मतलब है?Image Credit : IStock08 / 10

स्टेबलाइजर में KVA का क्या मतलब है?

आमतौर पर 1 KVA लगभग 800 वाट से 1000 वाट तक लोड संभाल सकता है लेकिन, AC के लिए आपको हमेशा थोड़ा अतिरिक्त मार्जिन रखना चाहिए। अगर आपके घर में 1 टन का एसी है तो वह लगभग 1 किलोवाट तक बिजली की खपत करेगा इसलिए आप 1.5 KVA से लेकर 2 KVA तक का स्टेबलाइजर ले सकते हैं।

1.5 टन AC के लिए कितना स्टेबलाइजर चाहिए?Image Credit : IStock09 / 10

1.5 टन AC के लिए कितना स्टेबलाइजर चाहिए?

1.5 टन AC भारतीय घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसकी पावर खपत लगभग 1500 से 2000 वाट हो सकती है। डेढ़ टन के एयर कंडीशनर के लिए आप करीब 3 KVA खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि यदि आपके इलाके में वोल्टेज बहुत ऊपर-नीचे होता है, तो अच्छी क्वालिटी का वाइड-रेंज स्टेबलाइजर लें।

2 टन AC के लिए कितना स्टेबलाइजर चाहिए?Image Credit : IStock10 / 10

2 टन AC के लिए कितना स्टेबलाइजर चाहिए?

2 टन AC का स्टार्टिंग लोड काफी ज्यादा होता है। इसलिए इसके स्टेबलाइजर के लिए आपको अच्छी और हैवी क्वालिटी का स्टेबलाइजर लेना होगा। 2 टन एयर कंडीशनर के लिए आपको 4 KVA से 5 KVA क्षमता का स्टेबलाइजर खरीदना होगा। यह बड़े कमरे और भारी कंप्रेसर लोड के लिए सुरक्षित रहता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!