स्मार्टफोन की इंडस्ट्री में जब भी प्रीमियम फोन्स का जिक्र होता है तो सबसे पहले पायदान पर Apple का नाम लिया जाता है। Apple अपने स्मार्टफोन्स पर नए-नए इनोवेश के लिए जाना जाता है। हालांकि पिछले कुछ सालों के लॉन्च इवेंट को देखा जाए तो कंपनी ने अपने आईफोन्स में बहुत बड़े बदलाव नहीं किए हैं। हालांकि अब कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग आईफोन्स में कुछ बड़े अपग्रेड्स कर सकती है। Apple को लेकर कुछ ऐसी लीक्स सामने आई है जिसमें पता चलता है कि कंपनी इस समय 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर की टेस्टिंग कर रही है। इस लीक के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अपकमिंग आईफोन्स में 200 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।
टिप्स्टर Digital Chat Station की तरफ से चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo के हवाले से जानकारी दी कि Apple इस समय 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किस आईफोन में किया जाएगा। 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर आने के साथ इस सेगमेंट में Samsung, Vivo जैसी कंपनियों को बड़ा झटका लगेगा।
कब तक लॉन्च होगा फोन?
कंपनी कब तक 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले आईफोन्स को लॉन्च करेगी इसको लेकर पूरी तरह से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी 2028 तक इस सेंसर का आईफोन्स में इस्तेमाल नहीं करेगी। अगर एप्पल के लेटेस्ट कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी सिर्फ अधिकतम 48MP तक का ही सेंसर इस्तेमाल कर रही है। iPhone 17 Pro में भी कंपनी ने 48MP का सेंसर दिया है। iPhone 17 Pro Max में कंपनी ने ट्रिल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 48+48+48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
iPhone 18 सीरीज कब होगी लॉन्च?
आपको बता दें कि एप्पल हर साल एक नई आईफोन सीरीज को मार्केट में पेश करता है। इस साल iPhone 18 Series को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च इवेंट कंपनी सितंबर 2026 में आयोजित कर सकती है। इस सीरीज का फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 18 Pro Max होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में भी कंपनी iPhone 17 Pro Max की ही तरह 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा व 48MP का टेलीफोटो सेंसर दे सकती है।
