एप्पल (Apple) इस साल सितंबर और अक्टूबर महीने में iPhone 18 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। अभी इस नई आईफोन सीरीज को लॉन्च होने में काफी समय है लेकिन इस बीच कंपनी के iPhone Air 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। Apple अपने अगले प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone Air 2 के साथ एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, कंपनी इस फोन को 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।
लीक्स की मानें तो यह डिवाइस पहले iPhone Air का अपग्रेड होगा और सितंबर 2026 में आने वाले iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone Ultra के साथ कंपनी की नई प्रीमियम लाइनअप का हिस्सा बनेगा।
iPhone Air 2 में मिल सकते हैं ये खास फीचर्स
- लीक्स के अनुसार, iPhone Air 2 में स्टाइलिश डिजाइन के साथ कई एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
- फोन में 48MP के दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, जिनमें प्राइमरी और अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होंगे।
- Face ID सेंसर को नए डिजाइन के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है।
- बेहतर मजबूती और प्रीमियम लुक के लिए टाइटेनियम बॉडी मिलने की संभावना है।
- नए कलर ऑप्शन में लैवेंडर रंग भी शामिल हो सकता है।
- नई 2nm चिप से मिलेगा तेज परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone Air 2 में Apple की अगली पीढ़ी की 2nm प्रोसेसर चिप दी जा सकती है। इससे फोन की स्पीड और बैटरी दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
- मल्टीटास्किंग पहले से ज्यादा स्मूद होगी।
- गेमिंग और भारी ऐप्स बेहतर तरीके से चलेंगे।
- कम पावर खर्च होने से बैटरी बैकअप भी बेहतर मिलने की उम्मीद है।
खबरों के मुताबिक, Apple अपनी iPhone सीरीज को पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर रिच डिजाइन के साथ डिजाइन करने की तैयारी कर रहा है। भविष्य में कंपनी अपने स्मार्टफोन्स को तीन मुख्य कैटेगरी में पेश कर सकती है जिसमें iPhone, iPhone Pro, iPhone Ultra शामिल हो सकते हैं।
Apple में नेतृत्व बदलने की भी चर्चा
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि 2026 में जॉन टर्निस Apple के नए CEO बन सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो कंपनी मिनिमलिस्ट डिजाइन, प्रीमियम क्वालिटी और नई तकनीकों पर पहले से ज्यादा जोर दे सकती है। माना जा रहा है कि उनकी अगुवाई में Apple अपने पारंपरिक डिजाइन दर्शन को बनाए रखते हुए नए इनोवेशन पर फोकस करेगा।
फिलहाल आधिकारिक ऐलान नहीं
ध्यान देने वाली बात यह है कि iPhone Air 2 से जुड़ी सभी जानकारियां फिलहाल लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Apple ने अभी तक फोन के लॉन्च, फीचर्स या CEO से जुड़े किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में अंतिम जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगी।
