Apple iPhone 17 Series Pre Order Date in india: यदि आप आईफोन लवर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि एप्पल ने अपने लेटेस्ट आईफोन iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। यानी आप अब iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max या iPhone Air की बुकिंग कर सकते हैं। यहां हम इनकी कीमत, कैशबैक ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।
कब से शुरू हुई बुकिंग, कब मिलेगी डिलीवरी
Apple ने 9 सितंबर को अपने 'Awe-Dropping' इवेंट में लेटेस्ट लाइनअप को लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इस सीरीज के लिए 12 सितंबर को शाम 5.30 बजे के बाद से प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। डिलीवरी 19 सितंबर से शुरू होगी। आप सभी नए आईफोन- iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air के साथ Apple Watch Series 11, Watch SE 3, Watch Ultra 3 और AirPods Pro 3 के लिए भी प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
कहां से कर सकते हैं प्री-ऑर्डर
Apple ने घोषणा की है कि iPhone 17 सीरीज अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ग्राहक एप्पल स्टोर, एप्पल प्रीमियम रीसेलर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोम, विजय सेल्स, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्म से आईफोन की बुकिंग कर सकते हैं।
एप्पल प्रोडक्ट और उनकी शुरुआती कीमत
- एप्पल आईफोन 17 - 82,900 रुपये
- एप्पल आईफोन 17 प्रो - 134,900 रुपये
- एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स - 149,900 रुपये
- एप्पल आईफोन एयर - 119,900 रुपये
- एप्पल वॉच सीरीज़ 11 - 46,900 रुपये
- एप्पल वॉच SE 3 - 25,900 रुपये
- एप्पल वॉच अल्ट्रा 3 - 89,900 रुपये
- एप्पल एयरपॉड्स प्रो 3 - 25,900 रुपये
प्री-ऑर्डर ऑफर्स और बेनिफिट्स
प्री-ऑर्डर पर ग्राहकों को एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के साथ 5000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों के पास 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी है। यदि ग्राहक Apple Trade-In प्रोग्राम के तहत अपने पुराने आईफोन को एक्सचेंज करते हैं तो वह ज्यादा बचत और Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade का 3 महीने का फ्री ट्रायल का भी फायदा ले सकेंगे।
