टेक एंड गैजेट्स

Apple iPhone 15 Launch Live Streaming: आज लॉन्च होंगे iPhone 15 और Watch Series 9, यहां देखें एप्पल ईवेंट लाइव

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 12, 2023, 04:38 PM IST

Apple iPhone 15 Launch Event Live Streaming, Date and Time in India: दुनिया की सबसे विश्वसनीय मोबाइल निर्माता कंपनी Apple आज यानी 12 सितंबर को वंडरलस्ट इवेंट में iPhone 15 सीरीज की घोषणा करेगा। अगर आप एप्पल के इस ईवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो हम आपको पूरा तरीका बता रहे हैं।

Image

Apple iPhone 15 Launch Event Live Streaming

Apple iPhone 15 Launch Event Live Streaming, Date and Time in India: दुनिया की सबसे विश्वसनीय मोबाइल निर्माता कंपनी Apple आज यानी 12 सितंबर को वंडरलस्ट इवेंट में iPhone 15 सीरीज की घोषणा करेगा। इसके साथ ही Apple Watch Series 9 भी लॉन्च की जाएगी। लॉन्च से पहले ही Apple iPhone 15 सीरीज और Watch Series 9 से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ गई हैं। लॉन्च से पहले ही Apple iPhone 15 सीरीज और Watch Series 9 से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ गई हैं। अगर आप एप्पल के इस ईवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो हम आपको पूरा तरीका बता रहे हैं।

Apple iPhone 15 Launch Event Live Streaming

Apple Event 2023 की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात के 10:30 बजे से होगी। इस इवेंट को एप्पल की वेबसाइट सहित YouTube पर लाइव देख सकते हैं। इवेंट डायरेक्ट कंपनी के मुख्यालय Apple Park से लाइव किया जाएगा। एप्पल के मेगा इवेंट (Apple Wonderlust event 2023) को देखने के लिए Apple TV app का इस्तेमाल किया जा सकता है।

iPhone 15 सीरीज में क्या होगा खास

कंपनी iPhone 15 सीरीज में चार नए आईफोन मॉडल्स को पेश कर सकती है। इन मॉडल्स में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को पेश किया जा सकता है। नए आईफोन 15 सीरीज के अलावा एपल Apple Watch Series 9, iOS 17 अपडेट और USB-C केबल्स को पेश कर सकता है।

जानकारी के अनुसार, एप्पल के अपकमिंग आईफोन 15 प्रो मॉडल में 8 जीबी रैम और 1 टीबी (टेराबाइट) स्टोरेज के फीचर होने की उम्मीद है।मैक रूमर्स के अनुसार, एप्पल ने आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स डिवाइसों के लिए 128जीबी, 256जीबी, 512जीबी और 1 टेराबाइट जैसे अलग-अलग स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का टेस्ट किया है। स्टोरेज ऑप्शन के लिए, एप्पल एसके हाइनिक्स, वेस्टर्न डिजिटल, कियॉक्सिया और सैमसंग सहित कई कंपनियों के एनएएनडी स्टोरेज का उपयोग कर रहा है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article