टेक एंड गैजेट्स

Apple ने पेश किया अपडेटेड iPad एयर, AI समेत इन धांसू फीचर्स से होगा लैस

नए iPad एयर के साथ-साथ एप्पल ने 11वीं जनरेशन के iPad को भी पेश किया है। जहां नए iPad एयर डिवाइस में M3 सिलिकन चिप ऑफर की गई है, वहीं 11वीं जनरेशन के iPad को अब एप्पल की A16 चिप के साथ पेश किया जाएगा। नया एप्पल iPad M3 11 इंच के साथ-साथ 13 इंच के साइज में भी ऑफर किया जाएगा। एप्पल iPad एयर M3 के दोनों ही वेरिएंट्स को 128GB, 256GB, 512GB और 1TB के मेमरी ऑप्शंस के साथ ऑफर किया जाएगा।

Image

Apple ने पेश किया अपडेटेड iPad एयर

Photo : Times Now Digital

Apple iPad M3: 04 मार्च 2025 को दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल ने अपडेटेड iPad एयर डिवाइस लोगों के सामने पेश किया। नए iPad एयर के साथ-साथ एप्पल ने 11वीं जनरेशन के iPad को भी पेश किया है। जहां नए iPad एयर डिवाइस में M3 सिलिकन चिप ऑफर की गई है, वहीं 11वीं जनरेशन के iPad को अब एप्पल की A16 चिप के साथ पेश किया जाएगा। यह वही चिप है जो एप्पल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 15 में भी ऑफर की जाती है।

नया iPad एयर M3

नया एप्पल iPad M3 11 इंच के साथ-साथ 13 इंच के साइज में भी ऑफर किया जाएगा। एप्पल iPad एयर M3 के दोनों ही वेरिएंट्स को 128GB, 256GB, 512GB और 1TB के मेमरी ऑप्शंस के साथ ऑफर किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि नया एप्पल iPad एयर बेहद पावरफुल है। एप्पल का मानना है कि नया iPad एयर M3, पिछले iPad M1 के मुकाबले दोगुना तेज है जबकि A14 बायोनिक चिप के साथ आने वाले iPad से 3.5 गुना ज्यादा ताकतवर है।

नए iPad एयर की कितनी है कीमत

नए iPad एयर को लेटेस्ट iPad OS सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया जाएगा। इसका मतलब ये है कि यह iPad एयर एप्पल के आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ मार्केट में आएगा। इतना ही नहीं, नया iPad एयर M3 ऑप्शनल 5G कनेक्टिविटी, AAA टाइटल स्पोर्ट और पहले से ज्यादा तेज और बेहतर USB टाइप C पोर्ट के साथ आयेगा। नया iPad एयर मैजिक कीबोर्ड के साथ भी काम कर सकता है। जहां सिर्फ Wi-Fi कनेक्टिविटी वाले iPad एयर M3 के 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है वहीं सेल्युलर कनेक्टिविटी प्रदान करने वाले वेरिएंट की कीमत 74,900 रुपये तय की गई है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article