Apple Discontinues Models: एप्पल ने अपने 'Awe Dropping Event' में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। नए लाइनअप में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने कुछ पुराने मॉडल को बंद कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ मॉडल की कीमत में भी कटौती की है।
iPhone 17 लॉन्च और डिस्कंटिन्यूड मॉडल्स
एप्पल ने iPhone 15 और iPhone 16 Pro मॉडल्स को डिस्कंटिन्यू कर दिया है। वहीं iPhone 16 की कीमत में कटौती भी की गई है। इसके साथ ही iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 15 और iPhone 15 Plus को अब Apple की वेबसाइट से हटा दिया गया है। वहीं iPhone 16, iPhone 16 Plus और iPhone 16e अभी भी उपलब्ध रहेंगे।
iPhone 16 और 16 Plus की नई कीमतें
Apple ने iPhone 16 की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की है। अब इसका 128GB वेरिएंट 69,900 रुपये में मिलेगा। iPhone 16 Plus के 128GB और 256GB वेरिएंट क्रमशः 79,990 रुपये और 89,990 रुपये में उपलब्ध होंगे। इससे ग्राहकों को त्योहारी सीजन से पहले बड़ा फायदा मिलेगा।
प्री-ऑर्डर और सेल डिटेल्स
नए iPhone 17 मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर शाम 5: 30 बजे से शुरू होंगे। वहीं इनकी बिक्री 19 सितंबर से आधिकारिक तौर पर भारत समेत कई देशों में शुरू होगी। iPhone 17 सीरीज के साथ Apple ने Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE 3 को भी पेश किया है। इसके अलावा AirPods Pro 3 भी लॉन्च हुए हैं, जो AI-पावर्ड Live Translation फीचर के साथ आते हैं और AirPods Pro 2 को रिप्लेस करेंगे।
