टेक एंड गैजेट्स

Apple में टिम कुक की पारी खत्म, नए CEO का हुआ ऐलान, क्या नए iphone में दिखेंगे खास फीचर्स

Apple ने अपनी AI क्षमताओं को मजबूत करने के लिए बाहरी साझेदारियों का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में टर्नस के नेतृत्व में कंपनी किस दिशा में आगे बढ़ेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Image

Apple में खत्म हुई टिम कुक की 15 साल की पारी, नए CEO का हुआ ऐलान

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Apple में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि मौजूदा CEO टिम कुक (Tim Cook) सितंबर में पद छोड़ देंगे। उनकी जगह लंबे समय से कंपनी से जुड़े जॉन टेर्नस (John Ternus) सितंबर से नए CEO का पद संभालेंगे, हालांकि कुक कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में जुड़े रहेंगे।

कुक का दौर: बड़ी सफलता, लेकिन इनोवेशन पर सवाल

टिम कुक ने 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद कंपनी की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में एपल का वैल्यूएशन 3.6 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा बढ़ा और कंपनी 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई। कुक के कार्यकाल में iPhone के साथ-साथ सर्विसेज और अन्य प्रोडक्ट्स का दायरा भी बढ़ा।

कंपनी ने AirPods और Apple Watch जैसे सफल प्रोडक्ट लॉन्च किए, हालांकि आलोचकों का मानना रहा कि कुक के दौर में एपल ने iPhone जैसा कोई बड़ा क्रांतिकारी इनोवेशन पेश नहीं किया, लेकिन ऑपरेशनल एफिशिएंसी और ग्रोथ के मामले में कंपनी ने नई ऊंचाइयां जरूर छुईं।

जॉन टर्नस पर जिम्मेदारी, फोकस होगा हार्डवेयर पर

नए CEO बनने जा रहे जॉन अभी एपल में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) हैं। उन्होंने iPhone, Mac और Vision Pro जैसे प्रमुख प्रोडक्ट्स के विकास में अहम भूमिका निभाई है। करीब 25 साल से कंपनी में काम कर रहे टर्नस की नियुक्ति यह संकेत देती है कि आने वाले समय में एपल हार्डवेयर इनोवेशन पर ज्यादा ध्यान दे सकता है।

AI रेस के बीच बड़ा बदलाव

यह बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है जब एपल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में पिछड़ने के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही है। वहीं Google और OpenAI जैसे प्रतिद्वंदी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि सितंबर में नए सीईओ पद संभाल रहे हैं और सितंबर में ही नए आईफोन और एपल वॉच की लॉन्चिंग होने वाली है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article