टेक एंड गैजेट्स

Apple: रिटायर होने वाले हैं एप्पल CEO टिम कुक! ये शख्स संभालेगा एप्पल की कमान

Apple CEO Tim Cook: हाल ही के एप्पल इवेंट में टेक दिग्गज ने अपने कुछ नए प्रोडक्ट को पेश किया है। जहां वर्तमान सीईओ टिम कुक ने टर्नस को नए प्रोडक्ट को पेश करने के लिए आमंत्रित किया। ब्लूमबर्ग के अनुसार, जब तक कुक इस पद पर बने रहेंगे टर्नस के एप्पल के अगले सीईओ बनने की संभावना बेहतर हो जाएगी।

Image

Apple CEO Tim Cook

Apple CEO Tim Cook: आईफोन मेकर एप्पल के सीईओ टिम कुक जल्द रिटायर हो सकते हैं। एप्पल संस्थापक स्टीव जॉब्स के बाद कुक ने 2011 से सीईओ के रूप में बड़ी भूमिका निभाई है। टिम कुक (Tim Cook) के बाद ब्लूमबर्ग की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया है कि एप्पल के लंबे समय के वफादार और हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख संभवतः एप्पल (Apple) के अगले सीईओ बनेंगे।

कौन होगा एप्पल का अगला CEO?

ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल के नए सीईओ के रूप में टिम कुक की जगह लेने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में से एक जॉन टर्नस हैं। जॉन टर्नस (John Ternus) फिलहाल एप्पल में हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख हैं। वह 2001 में एप्पल में शामिल हुए थे और iPhone, iPad, Mac, AirPods और अन्य प्रोडक्ट के लिए हार्डवेयर इंजीनियरिंग एफर्ट में शामिल रहे हैं।

दरअसल हाल ही के एप्पल इवेंट में टेक दिग्गज ने अपने कुछ नए प्रोडक्ट को पेश किया है। जहां वर्तमान सीईओ टिम कुक ने टर्नस को नए प्रोडक्ट को पेश करने के लिए आमंत्रित किया। ब्लूमबर्ग के अनुसार, जब तक कुक इस पद पर बने रहेंगे टर्नस के एप्पल के अगले सीईओ बनने की संभावना बेहतर हो जाएगी।

कब रिटायर होंगे टिम कुक

संस्थापक स्टीव जॉब्स के बाद टिम कुक एप्पल के अगले सीईओ बने। जॉब्स ने अपने उत्तराधिकारी का चयन किया, और कुक से भी यही दोहराने की उम्मीद है। इस साल नवंबर में कुक 64 साल के हो जाएंगे। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कुक संभवतः अगले तीन वर्षों तक एप्पल के सीईओ बने रहेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article