टेक एंड गैजेट्स

Amazon Sale: अमेजन पर शुरू होने वाली है एक और जोरदार सेल, कहीं मौका हाथ से फिसल ना जाए

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 8, 2022, 04:52 PM IST

देशभर में बेहद पॉपुलर हो चुकी अमेजन समय-समय पर ग्राहकों के लिए खूब सारी बचत करने वाली सेल लाती रहती है. अब कंपनी 9 दिसंबर 2022 से वॉर्डरोब रिप्रेश सेल का 11वां एडिशन ला रही है जिसमें बंपर छूट मिलने वाली है.

Image

50 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक की छूट हासिल कर सकते हैं

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक लाभ
  • 80 फीसदी तक मिलेगा डिस्काउंट
  • वॉर्डरोब रिप्रेश सेल का 11वां एडिशन

Amazon Fashion Sale: अमेजन फैशन ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट वार्डरॉब रिफ्रेश सेल के 11वें संस्‍करण को सबसे पसंदीदा फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स के विस्‍तृत चयन पर विशेष डील्स के साथ शुरू करने की घोषणा की है। अब जैसे कि वर्ष 2022 समाप्‍त होने वाला है, तो ये समय है पुरानी यादों को ताजा करने और संडे ब्रंच, वेडिंग सीजन, हाउस पार्टी या न्‍यू ईयर ईव को अपने प्रियजन के साथ अपने सबसे फैशनेबल परिधान के साथ जश्‍न मनाने का। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी क्‍या योजना है, हम आपको अपैरल, शूज, हैंडबैग, वॉचेज, ज्‍वेलरी, किड्स वियर, ब्यूटी उत्‍पादों, लग्‍जरी ब्यूटी आदि सहित फैशन और ब्यूटी कैटेगरी के विस्‍तृत चयन उपलब्‍ध कराएंगे।

खरीदारी पर 50-80 प्रतिशत डिस्‍काउंट

ग्राहक शुक्रवार, 9 दिसंबर से शुरू होने वाले और 14 दिसंबर 2022 तक चलने वाले पांच दिवसीय शॉपिंग इवेंट के दौरान 50 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक की छूट हासिल कर सकते हैं। उपभोक्‍ता वैन हुसैन, बीबा, ल‍िवाइस, वेरोमोडा, ओनली, एलेन सॉली, पूमा, एडिडास, ऑले, बेला वीटा, मेबलीन, झावेरी पर्ल्‍स, जीवा, टाइमेक्‍स, फास्‍ट्रैक, अमेरिकन टूरिस्‍टर, लैवी आदि सहित 1000 से अधिक टॉप ब्रांड्स के 9 लाख से ज्‍यादा स्‍टाइल में से चुनकर खरीदारी कर सकते हैं। ग्राहक अपने पसंदीदा ब्रांड्स जैसे टॉमी हिलफ‍िगर, कोलम्बिया, माइकल कोर्स, एम्‍पोरियो अरमानी, मोकोबारा, डीकेएनवाई, हाईडिजाइन, एल्‍डो आदि के प्रीमियम कलेक्‍शन की खरीदारी 50-80 प्रतिशत डिस्‍काउंट पर कर सकते हैं।

न्‍यूनतम 70 प्रतिशत डिस्‍काउंट

उपभोक्‍ता क्लियरेंस स्‍टोर से न्‍यूनतम 70 प्रतिशत डिस्‍काउंट पर अपने पसंदीदा ब्रांड्स की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा, वे अपने पहले ऑर्डर पर फ्री डिलीवरी भी हासिल कर सकते हैं और 20 प्रतिशत कैशबैक* प्राप्‍त कर सकते हैं और 2 या अधिक उत्‍पादों की खरीद पर 30 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं। खरीदार इन ऑफर्स का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं और सीजन के सर्वश्रेष्ठ रुझानों को प्राप्त कर सकते हैं।

ऑफर्स जिन्हें आप छोड़ना नहीं चाहेंगे

जब वार्षिक उत्सव, शादी, साल के अंत में छुट्टी की योजना बनाने, या नए साल की शाम की पार्टी में क्या पहनना है, यह तय करने की बात आती है तो 'बहुत सारे विकल्प' जैसा कुछ नहीं होता। यहां ट्राउजर और टॉप सेट और बच्‍चों के लिए पार्टी ड्रेस, महिलाओं के लिए ग्लिटरिंग टॉप, उत्‍तम आभूषण, बोल्‍ड लिपिस्टिक, कलरफुल आई-शैडो पैलेट, और पुरुषों की स्‍टाइलिश शर्ट, फैशनेबल शूज, और ट्रेंडी वॉचेज आदि से चुनाव करने के लिए बहुत कुछ मौजूद है। यहां आपको अपने फैशन और ब्‍यूटी की आवश्यक वस्तुओं को उन ऑफर्स पर खरीदने का मौका है जिन्हें आप छोड़ना नहीं चाहेंगे और इस पार्टी सीजन में हरपल फैशनेबल दिखना चाहते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article