टेक एंड गैजेट्स

Amazon Sale Discount: 10 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं 6GB रैम वाले ये धांसू स्मार्टफोन्स, देंखें लिस्ट

अमेजन सेल का फायदा उठाकर आप 10 हजार रुपये से काफी कम कीमत में अपने लिए ब्रैंडेड स्मार्टफोन्स को खरीद सकते हैं। आइए आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं जिन्हें 10 हजार रुपये से में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Image

अमेजन की मेगा सेल में आप हैवी डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन की खरीदारी कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Amazon Sale Discount Offer: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन में इस समय साल की सबसे बड़ी सेल Great Indian Festival Sale लाइव है। अमेजन अपने करोड़ों ग्राहकों को इस मेगा सेल में स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट दे रहा है। Apple, Samsung, Google, OnePlus के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी छूट तो मिल ही रही है लेकिन इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को लो बजट स्मार्टफोन्स पर भी तगड़ी डील्स दे रही है।

अगर आप डेली रूटीन वर्क या फिर कॉलिंग के लिए एक डीसेंट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। अमेजन Great Indian Festival Sale में सैमसंग, रियलमी, टेक्नो, वीवो के मिड रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दे रहा है।

अमेजन सेल का फायदा उठाकर आप 10 हजार रुपये से काफी कम कीमत में अपने लिए ब्रैंडेड स्मार्टफोन्स को खरीद सकते हैं। आइए आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं जिन्हें 10 हजार रुपये से में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Samsung Galaxy M06 5G

सैमसंग के इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत 15,499 रुपये है लेकिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में अभी इस पर 42% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है।

POCO M7 5G

अमेजन ग्राहकों को पोको के स्मार्टफोन्स पर धांसू डील दे रहा है। POCO M7 5G की कीमत अमेजन पर 12,999 रुपये है लेकिन सेल ऑफर में अभी इस पर 35% का डिस्काउंट मिल रहा है। अब आप अभी इसे सिर्फ 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है।

Realme NARZO 80 Lite 5G

अगर आप रियलमी का एक सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप realme NARZO 80 Lite 5G की तरफ जा सकते हैं। अमेजन में इस स्मार्टफोन को 14,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि फेस्टिव ऑफर में अभी आप इसे 34% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 9,898 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में भी आपको 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें IP64 रेटिंग भी दी है।

Redmi A4 5G

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में रेडमी एक पॉपुलर कंपनी है। अगर आप कम कीमत में रेडमी का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Redmi A4 5G एक बेस्ट ऑप्शन है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है लेकिन फेस्टिव सीजन डिस्काउंट ऑफर में आप इसे 31% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफो में भी आपको 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है।

iQOO Z10 Lite 5G

आईक्यू की तरफ से आने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये है। हालांकि अभी फेस्टिव सीजन सेल में ग्राहकों को इस पर 29% की धमाकेदार छूट दी जा रही है जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 9,998 रुपये रह गई है। इसमें आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी और 128GB की स्टोरेज मिलती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article