Amazon Prime Day 2024 Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफार्म ने जुलाई के लिए अपनी अमेजन प्राइम डे 2024 सेल की घोषणा कर दी है। भारत में यह सेल 20 जुलाई से शुरू हो रही है। इस सेल में अमेजन प्राइम यूजर्स को स्मार्टफोन से लेकर अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स, ऑफर और डिस्काउंट मिलने वाला है। इस सेल में यूजर्स इंटेल, सैमसंग, वनप्लस और अन्य 450 से अधिक ब्रांडों के नए लॉन्च प्रोडक्ट को एक्सेस कर सकेंगे।
Amazon Prime Day 2024 Sale: कब से कब तक चलेगी सेल
अमेजन प्राइम डे सेल 2024, की शुरुआत 20 जुलाई से होगी। यह सेल 20 जुलाई को सुबह 12:00 बजे शुरू होगी और 21 जुलाई को 11:59 बजे तक चलेगी। हालांकि अमेजन ने प्राइम डे सेल के दौरान मिलने वाली डील्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने कहा कि ऑफर अवधि के दौरान टीवी, लैपटॉप, स्मार्टफोन, फैशन, किराना और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर हजारों डील्स मिलेंगी।
450 से अधिक नए प्रोडक्ट लॉन्च
अमेजन ने यह भी कहा कि वनप्लस, सैमसंग, ऑनर, आईक्यू, मोटोरोला, आसुस जैसे भारतीय और ग्लोबल ब्रांड्स के 450 से अधिक नए लॉन्च होंगे। हालांकि ई-कॉमर्स दिग्गज ने प्राइम डे सेल के दौरान लॉन्च किए जाने वाले किसी भी नए प्रोडक्ट के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक अनुमान यह है कि इसमें आगामी हॉनर 200 सीरीज, मोटोरोला की रेजर 50 सीरीज, आसुस के नए को-पायलट पीसी और वनप्लस नॉर्ड 4 शामिल हो सकते हैं।
मिलेंगे बैंक ऑफर्स और कैशबैक
सेल के दौरान Amazon ICICI बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड, SBI क्रेडिट कार्ड और ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांजेक्शन के जरिए पेमेंट करने पर 10% की तत्काल छूट देगा। वहीं अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक कार्ड यूजर्स अतिरिक्त 5% की छूट भी मिलेगी। के हकदार होंगे। अमेजन पे आईसीआईसीआई कार्ड धारक पहले से ही प्राइम यूजर्स 5% कैशबैक और गैर-प्राइम सदस्यों 3% कैशबैक पा सकते हैं।
